Search

 
 
 

बोकारो : पिकअप वैन की चपेट में आकर बाइक सवार 2 लोग घायल

 
Kathara (Bokaro) : कथारा-फुसरो मुख्य मार्ग पर कथारा के विनोद बिहारी महतो ग्राउंड के पास मंगलवार को पिकअप वैन व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीसीएल सेंट्रल हॉस्पिटल ढोरी ले जाया गया. गंभीर रूप से घायल रेलवे क्वार्टर निवासी अविनाश सिंह को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया. वहीं, दूसरे घायल रेलवे क्वार्टर निवासी रूद्र पांडे का इलाज सेंट्रल हॉस्पिटल में ही चल रहा है. बेरमो थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : सम्मान">https://lagatar.in/in-the-name-of-respect-hemant-government-is-playing-with-safety-of-sisters-and-daughters-babulal-marandi/">सम्मान

के नाम पर बहन बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही हेमंत सरकारः बाबूलाल मरांडी
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही