Search

 
 
 

बोकारो : मछली समझ 2 बच्चों ने खाया रसेल वाइपर, कसमार सीएचसी में इलाज

 
Kasmar (Bokaro) : बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के ठाकुरपोंडा गांव में गुरुवार को आग में पकी हुई मछली समझकर दो बच्चों ने रसेल वाइपर सांप को खा लिया. तबीयत बिगड़ने पर. उन्हें कसमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, ठाकुरपोंडा निवासी मुस्ताक अंसारी का पांच वर्षीय पुत्र तौसीफ अंसारी व दिलदार अंसारी का तीन वर्षीय पुत्र जेन अंसारी गुरुवार की शाम 4 बजे गांव के सामने तालाब के पास खेल रहे थे. तालाब किनारे पड़े जले रसेल वाइपर सांप को देख दोनों ने उसे मछली समझकर खा लिया. कुछ देर के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन उन्हें कसमार सीएचसी ले गए. हालांकि कसमार सीएचसी से रेफर किये जाने के बाद जब बच्चों की स्थिति सामान्य होने लगी, तो परिजन उन्हें घर ले गए. दोनों की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbads-new-ddc-saadat-anwar-took-charge-said-will-give-abua-residence-to-the-needy/">धनबाद

के नए डीडीसी सादात अनवर ने पदभार संभाला, कहा- जरूरतमंदों को देंगे अबुआ आवास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही