Search

 
 
 

बोकारो : वेलमार्क अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा समेत 2 खबरें

 

परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया मारपीट का आरोप

Bokaro : बोकारो के नया मोड़ स्थित वेलमार्क अस्पताल में सोमवार की शाम इलाज के दौरान एक मरीज शंकर रजक की मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. इधर, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. जानकारी के अनुसार, परिजनों ने शंकर रजक को गंभीर स्थिति में रविवार की शाम हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. परिजनों का आरोप है कि मरीज की स्थिति में सुधार नहीं होने पर वे लोग रेफर करने की मांग करते रहे, लेकिन डॉक्टरों ने ध्यान नहीं दिया. अस्पताल की लापरवाही से मरीज की मौत हो गई. वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि, परिजनों को मरीज की गंभीर हालत के बारे बताया गया था. परिजनों की राजमंदी से ही मरीज को भर्ती लिया गया था. तभी डायलिसिस के दौरान कार्डियक अटैक होने से मरीज की मौत हो गई. ज्ञात हो कि मृतक शंकर रजक बोकारो के तत्कालीन एसपी चंदन झा के समय उनका रीडर रह चुके थे.

अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 75 लीटर देसी शराब व 600 किलो महुआ जब्त

Bokaro : बोकारो जिला उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को पेटरवार थाना क्षेत्र के दामोदर नदी किनारे स्थित पिछड़ी गांव के धतकीडीह टोला में अवैध शराब भट्ठी पर छापेमारी की. भट्ठी से 600 किलो जावा महुआ, 75 लीटर चुलाई शराब समेत शराब बनाने वाली अन्य सामग्री जब्त की गई. टीम ने भट्ठी को ध्वस्त करते हुए महुआ, शराब व सभी सामग्री नष्ट कर दी. भट्ठी संचालक किशुन विश्वकर्मा भागने में सफल रहा.उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. छापेमारी टीम में उत्पाद निरीक्षक संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक तेनुघाट दीपिका कुमारी सहित अन्य कर्मी शामिल थे. यह भी पढ़ें : तिसरी">https://lagatar.in/marriage-of-a-minor-was-taking-place-in-tisri-child-line-stopped-it-including-2-news-from-giridih/">तिसरी

में नाबालिग की हो रही थी शादी, चाइल्ड लाइन ने रुकवाई समेत गिरिडीह की 2 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही