Search

 
 
 

बोकारो : बैंकों को संदिग्ध लेन-देन व मोटा ट्रांजेक्शन की जानकारी देने का निर्देश समेत 2 खबरें

 

डीसी ने बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Bokaro : बोकारो की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विजया जाधव ने सोमवार को न्याय सदन स्थित सभागार में लोकसभा चुनाव को लेकर सरकारी व निजी बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की. उन्होंने बैंकों के शाखा प्रबंधकों को बैंक से संदिग्ध लेन-देन व मोटा ट्रांजेक्शन की जानकारी देने का निर्देश दिया. कहा कि बैंक प्रतिदिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय व व्यय प्रेक्षक कोषांग को चुनाव आयोग की ओर से प्रपत्र डी-12 में रिपोर्ट समर्पित करें. में बैंकों के शाखा प्रबंधकों को बताया कि असामान्य व संदेहास्पद नकद निकासी या निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान एक लाख रुपये से अधिक निकासी होने पर बैंक विशेष ध्यान रखें. खासकर उस परिस्थिति में जब बैंक में पिछले दो महीने के दौरान इस प्रकार जमा व निकासी न की गई हो. लोकसभा चुनाव में खड़े उम्मीदवारों, उनकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के बैंक से पैसे की निकासी व जमा पर विशेष नजर रखें. 10 लाख रुपये से अधिक की निकासी या ट्रांजेक्शन के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी, आयकर विभाग के नोडल अधिकारी को अविलम्ब सूचना उपलब्ध करायें.

डीसी ने पार्टियों के प्रतिनिधियों संग की बैठक

Bokaro : बोकारो की डीसी विजया जाधव ने समाहरणालय सभागार में सोमवार को लोकसभा चुनाव को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. उन्हें चुनाव से संबंधित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि गिरिडीह लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है. चुनाव की अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी होगी. नामांकन की अंतिम तिथि 6 मई है. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 7 मई को, जबकि नाम वापस लेने की तिथि 9 मई है. 4 जून को मतगणना होगी. जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. उन्होंने आचार संहिता का पालन करें. जुलूस, सभा, रैली आदि के बारे में आयोग की गाइडलाइन के बारे में विस्तार से बताया. बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी, कांग्रेस, राजद, भाजपा, आजसू पार्टी, नेशनल पिपुल्स पार्टी, बसपा, आम आदमी पार्टी आदि के प्रतिनिधि उपस्थित थे. [wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही