Search

 
 
 

बोकारो : विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी सेक्टर-6 में हुआ पौधरोपण समेत 2 खबरें

 
Bokaro : बोकारो के सेक्टर-6 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया. प्राचार्य बृजमोहन लाल दास समेत स्कूल के शिक्षकों ने जामुन, आम, अशोक, शीशम आदि के पौधे लगाए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने कहा कि धरती ही हमारा घर है, हमें इसे हर हाल में सुरक्षित रखना है. अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति व औद्योगिक विकास के नाम पर प्राकृतिक संसाधनों को खत्म कर दिया गया. वनों को नष्ट करने का प्रयास किया गया, जिससे प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या हुई. कार्यक्रम में हराधन झा, नीलम झा, कैलाश प्रसाद सिंह, वाईके प्रसाद, बीके झा, विशाल मोदी, श्याम भूषण श्रीवास्तव, विकास मिश्रा, रूपचंद्र सिंह, सरोज सिंह, वचनदेव सहित स्कूल के शिक्षक व ऑफिस स्टाफ उपस्थित थे.

केबी कॉलेज जारंगडीह में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

[caption id="attachment_894521" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/kb-college-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> पौधरोपण करते प्राचार्य व अतिथि[/caption] Kathara (Bokaro) : जारंगडीह स्थित केबी कॉलेज में आईक्यूएसी, राष्ट्रीय सेवा योजना व सीसीएल कथारा की ओर से बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस मौके पर प्राचार्य व अतिथियों ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया. प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा सभी प्राणी पृथ्वी के संसाधनों पर निर्भर हैं. अतः पृथ्वी की रक्षा सभी का प्रथम कर्तव्य है. सीसीएल कथारा क्षेत्र के सीएसआर उपप्रबंधक चंदन कुमार ने कहा अधिक से अधिक पौधे लगाकर हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डा. प्रभाकर कुमार ने कहा पारिस्थितिकी संतुलन के लिए पौधारोपण अनिवार्य कदम है. कॉलेज की एनएसएस इकाई गांव-गांव जाकर लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक करेगी. मौके पर सेमिनार सह प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आईक्यूएसी के कोऑर्डिनेटर डा. अरुण कुमार रॉय महतो, प्रो. पीपी कुशवाहा, प्रो. संजय कुमार दास, सदन राम, मो. साजिद, रवि यादविंदु, शिव चन्द्र झा, राजेश्वर सिंह, बालेश्वर यादव , संतोष राम, पुरषोत्तम चौधरी सहित कॉलेज के छात्र छात्राएं मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-money-power-outweighs-manpower-fruits-dominate-service-pradeep-yadav/">गोड्डा

: जनबल पर धनबल पड़ा भारी, सेवा पर मेवा हुआ हावी- प्रदीप यादव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही