Search

 
 
 

बोकारो : शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को 93वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समेत 2 खबरें

 
Kathara (Bokaro) : जारंगडीह गुरुद्वारा में शनिवार को शहीद  भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का 93वां शहादत दिवस मनाया गया. बेरमो प्रखंड सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी की ओर से आयोजित समारोह में सिख समाज के लोगों ने वीर सपूतों श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया. इस विशेष मौके पर गुरुद्वारा में गुरुग्रंथ साहिब का पाठ व भजन-कीर्तन किया गया. लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान विभिन्न धर्मों के गणमान्य लोगों ने जारंगडीह स्थित भगत सिंह चौक पहुंचकर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. मौके पर शार्दुल सिंह, सरजीत सिंह, मंजीत सिंह, बक्सीस सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरमीत सिंह, कमल सिंह, अमृतपाल सिंह, तरशेम सिंह, धर्म सिंह, मो. आफताब आलम आदि मौजूद थे.

आजसू के होली मिलन में पहुंचे सांसद-विधायक

[caption id="attachment_864397" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/aajsu.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bokaro : आजसू पार्टी ने पेटरवार के विनोद बिहारी महतो स्मारक महाविद्यालय परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया. समारोह में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो समेत कसमार व पेटरवार प्रखंड के बड़ी संख्या में आजसू के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि होली गिले-शिकवे भूलकर सौहार्द को बढ़ावा देने का पर्व है. इस दिन सभी को आपसी मतभेद भूलकर समाज को नए सिरे से गढ़ने का संकल्प लेना चाहिए. विधायक डॉ. लंबोदर ने कहा कि होली के रंगों में कई नसीहतें समाहित हैं. हमें इसके महत्व को समझने की जरूरत है. सांस्कृतिक कार्यक्रम में सदानंद मुखर्जी व अन्य कलाकारों ने होली व देशभक्ति गीतों से समां बांध दिया. मौके पर विधायक की पत्नी कौशल्या देवी, पेटरवार जिप सदस्य प्रहलाद महतो, कसमार के अमरदीप महाराज, काशीनाथ सिंह, विमल जायसवाल, बाणेश्वर महतो, आजसू के पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष धनुलाल महतो, कसमार प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र नाथ महतो, ओमप्रकाश सहगल, चंदन सिंह आदि मौजूद थे.[/caption] यह भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-firing-near-urdu-library-on-main-road-one-person-dead/">रांची

: मेन रोड स्थित उर्दू लाइब्रेरी के पास गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही