Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : अग्निशमन विभाग की 5 गाड़ियों में से 2 खराब, 18 कर्मियों की जगह 7 ही कर रहे काम, कैसे बुझेगी आग ?

Dinesh Kumar Pandey
Bokaro : जिले में अगर कही आग लग जाती है तो उसे बुझाने की जिम्मेदारी अग्निशमन विभाग की होती है. बोकारो के अग्निशमन विभाग में दमकल की 5 गाड़ियां है. लेकिन एक साथ अगर कभी चार जगहों पर आग लग जाये तो सिर्फ तीन जगहों की आग ही बुझ पायेगी. क्यों कि काफी लंबे समय से 2 गाड़ियां खराब पड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि यह गाड़ियां पिछले 7 सालों से खराब पड़ी हुई है. साथ ही विभाग में कर्मचारी की भी कमी हैं. बोकारो में कुल 18 कर्मियों की आवश्यकता हैं लेकिन मात्र 7 कर्मी ही तैनात किये गये है. पढ़ें - RINPAS">https://lagatar.in/criminal-writ-filed-in-high-court-against-dr-jayati-shimlai-of-rinpas/">RINPAS

की डॉ जयती शिमलई के खिलाफ हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दाखिल
इसे भी पढ़ें - आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwat-reached-delhi-mosque-met-imam-and-muslim-leaders/">आरएसएस

चीफ मोहन भागवत दिल्ली की मस्जिद में पहुंचे, इमाम और मुस्लिम नेताओं से मिले

आग पर काबू पाना अग्निशमन दस्ता के लिए चुनौती भरा

जानकारी के मुताबिक एक गाड़ी में कुल 6 लोगों की तैनाती की जाती है.लेकिन अग्निशमन विभाग के पास कुल 7 यूनिट कर्मचारी कार्यरत है. ऐसी स्थिति में आग पर काबू पाना अग्निशमन दस्ता के लिए चुनौती भरा होता है. लेकिन विभाग का ध्यान आज तक इस पर नहीं गया है. विभाग की पांच गाड़ियों में से तीन गाड़ियां कार्यरत है जबकि उनके दो गाड़ियां लगभग 7 वर्षों में खराब पड़ी है. जो तीन गाड़ियां कार्यरत हैं उनमें एक छोटी गाड़ी एवं एक पुरानी गाड़ी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें - भारतीय">https://lagatar.in/indian-womens-cricket-team-created-history-defeating-england-in-odi-series-after-23-years-at-their-own-home/">भारतीय

महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, 23 साल बाद वनडे सीरीज में इंग्लैंड को उसी के घर में दी शिकस्त

कैंपस में बोरिंग नहीं कराया गया

वहीं आज तक अग्निशमन विभाग के कैंपस में बोरिंग नहीं कराया गया है. जिसके कारण गाड़ियों में पानी भरने के लिए3 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है. अगर कभी - कभार पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है तो पड़ोस के घरों से पानी लिया जाता है. चास में भी दो गाड़ियां अग्निशमन विभाग के पास है. लेकिन संख्या बल की कमी वहां भी है.जो आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं.
जिसके कारण चास व बोकारो के कई जगह पर बने करोड़ों के इमारत एवं सरकारी संपत्तियां असुरक्षित हैं. जहां अग्निशमन की गाड़ियां पहुंचने का जगह नहीं है. उनमें सदर अस्पताल भी शामिल हैं. कई निजी अस्पतालों की भी कमोवेश स्थिति यहीं है.
इसे भी पढ़ें - हेट">https://lagatar.in/talk-show-full-of-hate-speech-on-the-radar-of-supreme-court-said-it-is-the-responsibility-of-the-anchor-to-stop-it/">हेट

स्पीच से भरे टॉक शो सुप्रीम कोर्ट के रडार पर, कहा, इसे रोकना एंकर की जिम्मेदारी, सरकार आंखें मूंदकर क्यों बैठी है…

संसाधन उपलब्ध है उनके भरोसे हम कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते

अग्निशमन अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बयान देने के लिए हम अधिकृत नहीं है. लेकिन उन्होंने इशारों में कहा कि विभागीय व्यवस्था से कोई अंजान नहीं है. जो संसाधन उपलब्ध है उनके भरोसे हम कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते.
इसे भी पढ़ें - कांग्रेस">https://lagatar.in/notification-issued-for-the-election-of-congress-president-nominations-can-be-filed-from-september-24-to-30/">कांग्रेस

अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 24 से 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही