Search

बोकारो : नीट यूजी की परीक्षा में 2402 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 72 रहे अनुपस्थित

Bokaro : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से 7 मई को अंडर ग्रेजुएट नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी 2023) परीक्षा  का आयोजन बोकारो शहर में चार परीक्षा केंद्रों पर किया गया. परीक्षा भवन में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई. चारों केंद्र पर कुल 2473 परीक्षार्थियों में से 2402 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए, 72 अनुपस्थित रहे. एनटीए के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. एएस गंगवार ने कहा कि मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल में 504 में 495 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. सेक्टर-4 स्थित डीपीएस में 313 परीक्षार्थियों में से 290 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए, 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. होलीक्रॉस स्कूल में 936 में परीक्षार्थियों में से 909 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने आए, 27 अनुपस्थित रहे. सेक्टर-5 स्थित गुरु गोविन्द सिंह पब्लिक स्कूल में 720 परीक्षार्थियों में से 708 परीक्षार्थी परीक्षा देने आए, 12 अनुपस्थित रहे. परीक्षा कुल 720 अंकों की ली गई. नीट परीक्षा के तहत पहले एमबीबीएस की सीटों पर ही दाखिला मिलता था, लेकिन अब इसमें डेंटल, होम्योपैथी, आयुर्वेद व यूनानी कोर्स को भी शामिल किया गया है. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 तक हुई.

परीक्षार्थियों की प्रतिक्रिया

परीक्षा देने के बाद एक छात्रा कुलसुम ने कहा कि बायोलॉजी पेपर आसान लगा. फिजिक्स के कठिन सवाल थे. आर्गेनिक केमेस्ट्री में थोड़ी दिक्कत हुई. गौरव कुमार नामक छात्र ने कहा कि बायोलॉजी काफी आसान लगा. केमेस्ट्री के जटिल सवाल थे. फिजिक्स भी आसान लगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=630059&action=edit">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : डुमरी विधानसभा उपचुनाव की तैयारी को लेकर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp