Search

 
 
 

बोकारो : अंतिम दिन गिरिडीह से आजसू के चंद्रप्रकाश सहित 25 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

 
Bokaro : गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी सहित 25 उम्मीदवारों ने नामांकन किया. उम्मीदवारों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह बोकारो की डीसी विजया जाधव के कार्यालय में कुल 53 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन करने वालों में झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो, उषा सिंह, जयराम कुमार महतो, शिवजी प्रसाद, सुनीता टुडू, रामेश्वर दुसाध, सुबोध कुमार यादव, प्रमोद राम, द्वारका प्रसाद लाला, कलावती देवी, सुभाष कुमार ठाकुर, पप्पू कुमार निषाद, कमल प्रसाद, धीरेन मदक, राकेश रोशन घोष, उषा देवी, जयराम महतो, इमाम सफी, ज्ञानेश्वर प्रसाद, नारायण गिरि, राजा हक, तुलसी महतो, पूजा कुमारी व बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी ऐनुल अंसारी शामिल हैं. नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद डीसी ने बोकारो समाहरणालय के सभागार में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न कराने को लेकर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक की. बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. डीसी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग दिशा-निर्देश से अवगत कराया. कहा कि 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 9 मई तक नामांकन वापस लिया जा सकता है. उन्होंने बताया कि फिलहाल मतदान कर्मी, पुलिस व सुरक्षा बलों के जवान डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) के माध्यम से मतदान कर रहे हैं. इसके लिए सुविधा केंद्र बनाया गया है. दलों के प्रतिनिधि सुविधा केंद्रों पर जाकर मतदान कार्य का जायजा ले सकते हैं. बैठक में  उप विकास आयुक्त संदीप कुमार भी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-father-and-son-operators-of-fake-cold-drinks-factory-in-govindpur-sent-to-jail/">धनबाद

: गोविंदपुर में नकली कोल्ड ड्रिंक्स फैक्ट्री के संचालक पिता-पुत्र को भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही