Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : कसमार में शुरू हुआ 25 दिवसीय लाह चूड़ी प्रशिक्षण शिविर

Advertisement
Advertisement

महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद उपलब्ध कराया जाएगा ऋण

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के गर्री स्थित रजवार टोला में 25 दिवसीय लाह चूड़ी निर्माण प्रशिक्षण शिविर की 22 सितंबर को शुरुआत की गई. इस अवसर पर गर्री मुखिया गीता देवी, ब्लॉक कॉर्डिनेटर सुभाष चन्द्र सिंह, नरेंद्र शेखर, एनआर इंटरप्राइजेज के धाकृष्णन सिन्हा एवं प्रतीक्षा शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया. इस अवसर पर गीता देवी ने कहा कि लाह चूड़ी निर्माण का प्रशिक्षण लेकर महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी. उन्हें बैंक से ऋण मुहैया कराया जाएगा. प्रशिक्षक ने शिविर के पहले दिन लाह चूड़ी निर्माण से संबंधित आवश्यक जानकारी देकर डेमो के माध्यम से इसकी शुरुआत की. इस दौरान सभी महिलाओं को प्रशिक्षण की आवश्यक सामग्री संस्था की ओर से दी गई. मालूम हो कि मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की ओर से एनआर इंटरप्राइजेज यह प्रशिक्षण दे रहा है. मौके पर प्रशिक्षक सावित्री देवी, सादिक अंसारी के अलावा सूर्यमनी, किरण, निक्की कुमारी, पूनम कुमारी व अन्य महिलाएं मौजूद थी. यह">https://lagatar.in/deoghar-eunuchs-gave-rs-20-thousand-for-the-treatment-of-a-sick-girl/">यह

भी पढ़ें: देवघर : किन्नरों ने बीमार बच्ची के इलाज को दिया 20 हजार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही