Search

 
 
 

बोकारो : नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को 25 वर्ष सश्रम कारावास

 

सेक्टर4 सिटी सेंटर के पास झोपड़ी में रहता था आरोपी

Bokaro : बोकारो के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय सह पोक्सो के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के आरोपी युवक राज पांडेय को 13 सितंबर को 25 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई. वही 20 हज़ार रुपए जुर्माना भी की. जुर्माना नहीं देने पर उसे एक वर्ष अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होग. विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़िता के परिजनों ने 19 अक्टूबर 2022 को बीएस सिटी महिला थाना में राज पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. आरोपी सेक्टर-4 सिटी सेंटर मार्केट के पास झोपड़ी में रहता था. उसी दौरान पीड़िता को झांसे में लेकर उसने दुष्कर्म किया. जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो युवक ने उसका गर्भपात कराने और भागने की योजना बना ली थी. इसी बीच मामला दर्ज होने के बाद महिला थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे पकड़कर जेल भेज दिया. सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने फैसला सुनाया. ज्ञात हो कि पीड़िता ने एक पुत्र को जन्म दिया है, जिसका लालन-पालन उसके परिजन कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-road-accident-in-village-two-people-injured/">गिरिडीह

: गावां में सड़क दुर्घटना, दो लोग घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही