Search

 
 
 

बोकारो : डॉ. इरफान अंसारी पर हुए हमले मामले में 3 अपराधी गिरफ्तार

 
Bokaro :  शहर के चर्चित सर्जन सह मुस्कान अस्पताल चास के संचालक डॉ. इरफान अंसारी पर किए गए जानलेवा हमले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में एक खास समुदाय के 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तीनों अपराधियों से पूछताछ की गई है. वहीं पूछताछ में सेक्टर 12 के थाना प्रभारी प्रभाकर मुंडा, सिटी थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं. बता दें की 2 अक्टूबर की देर रात डॉक्टर इरफान अंसारी पर हमला किया गया था, जब वे अपने अस्पताल से वापस अपने आवास लौट रहे थे. बाइक सवार अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर पांच गोलियां चलाई थी. उस वक्त डॉक्टर अंसारी बाल-बाल बच गए थे. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी अपराधियों की पहचान की गई है. पुलिस ने घटनास्थल से 4 खाली कारतूस भी बरामद किये थे. हालांकि अपराधियों ने गोलियां क्यों चलाई थी, उनका मकसद क्या था, इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है. इसे भी पढ़ें–जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/last-farewell-to-netaji-with-moist-eyes-akhilesh-gave-fire/">जगन्नाथपुर

: बालिका दिवस के अवसर पर निकाली गई जागरूकता रैली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही