Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: तेनुघाट बांध के 3 गेटों को खोला गया, अलर्ट जारी

Advertisement
Advertisement
Bermo:  तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण तेनुघाट बांध का जलस्तर काफी बढ़ गया है. इसके बाद तेनुघाट बांध प्रबंधन ने तीन रेडियल गेट को खोल दिया है. गेट के खुलने के बाद दामोदर नदी का जलस्तर बढ़कर करीब 18000/510.09 क्यूसेक/क्यूबीक मी. सेकेंड हो गया है. इसके बाद बाढ नियंत्रण कोषांग, तेनुघाट बांध के नोडल पदाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि डैम में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए फिलहाल तीन रेडियल गेट खोला गया है. ­­इसे भी पढ़ें-गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-tree-fell-on-top-of-house-in-bhurudanga-three-people-sleeping-in-the-house-buried-villagers-rescued/">गालूडीह

: भुरुडांगा में घर के ऊपर गिरा पेड़, घर में सो रहे तीन लोग दबे, ग्रामीणों ने निकाला

दामोदर नदी के किनारे रहने वाले सावधान रहें

उन्होंने कहा कि गेट खोलने के पहले ही इसकी सूचना जारी कर दी गई थी, ताकि दामोदर नदी के किनारे रहने वाले लोग सतर्क हो जाएं. इसके साथ ही नदी में मछली पकड़ने वाले मछुआरों सहित आम नागरिकों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है. यदि वे दामोदर नदी के किनारे या आसपास हों तो वे सावधान हो जाएं. करीब चार बजे तेनुघाट बांध का 3 रेडियल गेट खोला गया. उन्होंने बताया कि बारिश की स्थिति देखने के बाद रविवार को अन्य गेट खोलने के संबंध में फैसला लिया जायेगा. फिलहाल लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. ­­इसे भी पढ़ें-चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-breakdown-due-to-rain-electricity-flowing-from-city-to-countryside-department-engaged-in-repairing/">चक्रधरपुर

: बारिश से ब्रेकडाउन : शहर से देहात तक गुल रही बिजली, दुरुस्त करने में जुटा विभाग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही