Search

 
 
 

बोकारो : बारूद कंपनी के कर्मी की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना समेत 3 खबरें

 
Bermo : गोमिया बारूद कंपनी के इंटेक टावर में कार्यरत पंप ऑपरेटर कृष्ण कुमार बेसरा की रविवार की रात बाइक से दुर्घटना में मौत हो गई. वह बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहा था. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण कंपनी से रोजगार और मुआवजे की मांग को लेकर इंटेक टावर के निकट शव रखकर धरना पर बैठ गए. 12 घंटे बाद भी समझौता नहीं हो सका, लिहाजा परिजन और ग्रामीण धरना पर बैठे हुए हैं. ग्रामीण मृतक के आश्रित को स्थायी नौकरी, 25 लाख रुपये मुआवजा और उसके बच्चों को पिट्स स्कूल में मुफ्त शिक्षा मुहैया कराने की मांग पर अड़ हुए हैं. समाजसेवी सोनाराम बेसरा ने बताया कि कृष्ण कुमार बेसरा रविवार की रात ड्यूटी के लिए बाइक से निकला था. अंधेरे और कुहासे के कारण इंटेक टावर के निकट बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे कृष्ण कुमार की मौत हो गई. गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो व दर्जा प्राप्त मंत्री सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया. मौके पर सीओ प्रदीप कुमार महतो, जिला परिषद सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, मुखिया बंटी उरांव, शांति देवी सहित बड़ी संख में ग्रामीण मौजूद थे.

वाहन के धक्के से युवक की मौत, विरोध में सड़क जाम

Bokaro : बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के कमलापुर में सोमवार की रात करीब नौ बजे एनएच 23 पर सड़क हादसे में दांतू निवासी गौरव कुमार नायक (22 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर से लौटने के क्रम में कमलापुर खांजो पुल के पास गौरव की बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई. दुर्घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच को जाम कर दिया. कसमार थाना प्रभारी उज्ज्वल कुमार पांडेय सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे तथा जाम हटाने के प्रयास में जुट गए. खबर लिखे जाने तक ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े हुए थे.

थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत

Nawadih : बेरमो अनुमंडल के पेंक थाना प्रभारी की कथित पिटाई से कोयला ले जा रहा युवक घायल हो गया. उसका इलाज बोकारो के अस्पताल में चल रहा है. इस संबंध में घायल युवक कलीमुद्दीन अंसारी ने बोकारो एसपी से लिखित शिकायत की है. उसने एसपी से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. ज्ञात हो कि युवक गिरिडीह जिला के निमियाघाट थाना अंतर्गत बालेडीह का निवासी है. एसपी को लिखे पत्र में उसने कहा है कि पिछले 11 जनवरी को वह जलावन के लिए मोटरसाकिल से कोयला लेकर घर जा रहा था. बेलरगढ़ा जंगल के समीप पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने उसे रोक कर दस हजार रुपए की मांग की. पैसा देने में असमर्थता जताने पर उसे बेहरमी से पीटा गया. पिटाई से वह बेहोश हो गया। बाद में उसके परिजनों को सूचना मिली तब वे उसे इलाज के लिए बीजीएच, बकारो ले गए. इधर, थाना प्रभारी मनीष कुमार ने आरोप को बेबुनियाद बताया है. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही