Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : बीएसएल में वेब आधारित शिकायत पोर्टल का शुभारंभ समेत 3 खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट में गुरुवार को कर्मियों के लिए वेब आधारित शिकायत पोर्टल का शुभारंभ किया गया. इसकी शुरुआत अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) के कार्यालय में हुई है. उद्घाटन समारोह में अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन)  राजन प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक सुजय कुमार, हरिमोहन झा, ए बंकिरा, महाप्रबंधक शरद कुमार सिंह, विनोद कुमार, सोनी सिंह, सहायक महाप्रबंधक वीरेंद्र कुमार, रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे. यह वेब आधारित पोर्टल कर्मियों की नगर प्रशासन विभाग को छोड़कर बाकी समस्याओं को समयबद्ध तरीके से हल करने के लिए विकसित किया गया है. यह पोर्टल सभी कर्मियों के लिए इंट्रानेट के ई-डेस्क पर उपलब्ध होगा.

दोस्त से कर्ज लेकर नहीं चुकाने पर मिली एक साल की सजा

Bokaro : अपर मुख्य न्यायिक दंडाअधिकारी, तेनुघाट की अदालत ने गुरुवार को चेक बाउंस के मामले की सुनवाई करते हुए सीपी केस संख्या 652/2021 के अभियुक्त दिलीप साह को दोषी पाकर उन पर 5 लाख 50 हजार रुपये के कंपनसेशन व एक साल जेल की सजा सुनायी है. जानकारी के अनुसार, परिवादी धीरज अग्रवाल से आईईएल निवासी व्यवसायी दिलीप साहू ने व्यवसाय के लिए 3 अप्रैल 2019 को तीन लाख रुपये दोस्ताना कर्ज लिया था. उन्होंने दो वर्ष में सारा रुपया वापस करने की बत कही थी. इस संबंध में व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में नोटरी पब्लिक के समक्ष एक एग्रीमेंट तैयार कर इस शर्त के साथ एक-एक लाख रुपए का तीन चेक भी दिया था. लेकिन समयवधि पूर्ण होने के बाद भी न तो पैसा लौटाया, न अधिवक्ता के नोटिस का कोई जवाब दिया. तब पारिवादी ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में यह वाद दायर किया था.

होमगार्ड बहाली में धांधली की जांच कराए प्रशासन : अमित

[caption id="attachment_828298" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/dc-amit.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते भाजपा नेता अमित कुमार[/caption] Bokaro : भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने गुरुवार को बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी से मिल कर जनसमस्याओं से सम्बंधित एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उन्होंने होमगार्ड बहाली में धांधली  का आरोप लगाते हुए डीसी से इसे रद्द करने और मामले की जांच कराने की मांग की. ज्ञापन में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के रूचि नहीं लेने वाले बैंकों पर कार्रवाई करने, बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान में आ रही बाधाओं को दूर करने, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, महिला कॉलेज, डीपीएड, बीपीएड सहित अन्य शिक्षण संस्थान खोलने, चास प्रखंड को छोटा कर पिंड्राजोरा और बोकारो नगर के नाम से नए प्रखंड बनाने की मांग शामिल हैं. इन सभी विषयों पर उपायुक्त से अमित ने विस्तार से चर्चा भी की. डीसी ने मांगों की पूर्ति की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त किर्तीश्री के, सूर्यकांत मिश्रा, लालबाबू, विक्रम यादव, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/the-absconding-accused-of-murder-in-bermo-arrested-sent-to-jail/">बेरमो

में हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही