Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : चोरी के 5 बाइक के साथ 3 चोर गिरफ्तार

Bokaro : सेक्टर 4 थाना पुलिस ने सेक्टर से बाइक चोरी कर धनबाद में बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 3 चोरों को गिरफ्तार करते हुए 5 बाइक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है. शनिवार को सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने सेक्टर 4 थाना परिसर में बताया कि बोकारो के विभिन्न सेक्टर एरिया से हो रहे बाइक चोरी को रोकने के लिए सेक्टर एरिया के थानों में छापामारी व चेकिंग दल का गठन किया गया था. 23 सितंबर की रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर बीजीएच के पिछले गेट पर सेक्टर-4 थाना के गश्ती दल के द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही था. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति चेकिंग दल को देखकर मोटरसाइकिल घुमाकर भागने का प्रयास किया, जिसे चेकिंग दल के द्वारा पीछाकर पकड़ा गया. मोटरसाइकिल का कागजात मांगने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया. इसे भी पढ़ें–रांची:">https://lagatar.in/ranchi-theft-in-15-shops-in-two-nights-incident-happened-in-the-high-security-zone-of-the-capital/">रांची:

दो रात में 15 दुकानों में चोरी, राजधानी के हाई सिक्योरिटी जोन में हुई घटना https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/byke-2-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" />

झाड़ी में छिपा कर रखे थे 4 बाइक

बाइक चोर से पूछने पर बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है. तीनों का नाम पता पूछने पर सेक्टर 6 डी झोपड़ी निवासी अविनाश कुमार पांडे उर्फ जट्टा, सेक्टर 6 सी क्वाटर नं0- 2076 निवासी राज कुमार राम, कामधेनु खटाल सेक्टर 6 के सचिन कुमार यादव ने अपने और 8 सहयोगियों का नाम भी बताये. आगे की पूछताछ में तीनों ने बताया कि कुलिंग पौंड के पास झाड़ी में 4 मोटरसाइकिल छिपा कर रखा गया है, जिसे उनकी निशानदेही पर बरामद किया गया. तीनों ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया है. जिसमें यह भी बताया है कि चोरी की मोटरसाइकिल को धनबाद में बेचते है. इस अपराध के आलोक में सेक्टर 4 थाना कांड सं0-130/2022  दर्ज किया गया है. पुलिस ने बिना नंबर का पल्सर, हिरो पैशन प्रो, हीरो होंडा पैशन, हीरो होंडा सीडी 100, हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद किया है. बरामद बाइक में कई के चेचिस नंबर मिटा दिये गये हैं. इसे भी पढ़ें–बच्चा">https://lagatar.in/be-careful-those-spreading-rumors-of-child-theft-police-will-take-strict-action/">बच्चा

चोरी की अफवाह फैलाने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही