Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : प्रहरी मेला के रजत जयंती समारोह में 300 कलाकार व साहित्यकार सम्मानित

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के खैराचातर में समाजसेवी स्वर्गीय सुरेश कुमार जायसवाल की पुण्यतिथि पर सात दिवसीय प्रहरी मेला शुरू हुआ. मेला के 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रथम दिन झारखंडी कलाकारों व साहित्यकारों के लिए झारखंड प्रहरी सम्मान का आयोजन किया गया. इसमें खोरठा, नागपुरी, संथाली, कुड़मालि, कुड़ुख़ समेत अन्य झारखंडी भाषाओं के करीब 300 कलाकारों व साहित्यकारों को शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया. बोकारो जिला में संभवतः पहली बार राज्य के विभिन्न भाषाओं के कलाकार व साहित्यकार इतनी बड़ी संख्या में एक साथ एक मंच पर जुटे. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. आरएम संस्कार पब्लिक स्कूल की शिक्षिका सोनाय प्रमाणिक ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. संचालन दीपक सवाल ने किया. स्वर्गीय सुरेश जायसवाल की प्रतिमा का अनावरण पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, प्रमुख नियोती कुमारी ने किया. मौके पर स्वर्गीय जायसवाल की पत्नी गीता देवी, पूर्व प्रमुख विजय किशोर गौतम, शिक्षाविद निशाकर दे, समाजसेवी लोकेश कुमार दे आदि मौजूद थे.

इन कलाकारों व साहित्यकारों को मिला सम्मान

समरोह में परी पासवान (मिस इंडिया यूनिवर्स-2019), वर्षा लकड़ा (अभिनेत्री), जर्मन के डॉ नेत्रा पोंडियाल के अलावा खोरठा के डॉ विनोद कुमार, डॉ कुमारी शशि, डॉ दिनेश दिनमणि, डॉ मुकुंद रविदास, डॉ अनाम ओहदार, डॉ कृष्णा गोप, मनोज देहाती, गौतम कुमार महतो, विनय तिवारी, महेंद्रनाथ गोस्वामी सुधाकर, प्रदीप कुमार दीपक, विनोद कुमार रसलीन, गिरिधारी गोस्वामी आकाशखूंटी, केडी सुपर, विक्रम रवानी, मिलन दास, सुकुमार, मीनाक्षी राय प्राजिता, प्रहलाद चंद्र दास, बासु बिहारी, श्याम सुंदर केवट रवि, डॉ त्रिवेणी कुमार महतो, डॉ अनिल कुमार अनल, मनोज कुमार कपरदार, शेखर शरदेंदु, श्याम केवट चित्रकार, सुजाता कुमारी, आशा झारखंडी, कामेश गोस्वामी, अशोक पारस, डॉ पूर्णेन्दु गोस्वामी, पंडित श्याम गोस्वामी, लक्ष्मी देवी, तीर्थनाथ आकाश, आनंद साहनी, उमेश कुमार, कर्ण कुमार, विक्की कुमार, नेपाल महतो, हबीब नाज, प्रेमचंद कालिंदी, रूपेश कपरदार, संथाली के पीतांबर हांसदा, मानसिंह मांझी, जोबा मुर्मू, सारो हांसदा, ताला टुडू, सालगे हांसदा, मोहन चंद्र बास्के, रामराय मार्डी, शोभा हांसदा, सुधीर चंद्र मुर्मू, भुजंग टुंडू, डॉ रजनीकांत मांडी, सागेन मांडी, रानी मुर्मू, जितराय हांसदा, देव हेंब्रम, रवींद्रनाथ मुर्मू, सागेन मांडी, नागपुरी के इग्नेश कुमार, मनीता राज, बुबाई रॉय, दिलू दिलवाला, राजेश राज, अंकिता भेंगरा, विजय प्रभाकर, सुनील बेदिया, केशव केसरिया, आरजे विक्रम, पूजा मुंडा, अनिल नायक, शिवानी केरकेट्टा, डॉ रिझु नायक, इंद्रजीत सिंह, उज्ज्वल कुमार रॉकी, सरस्वती बुनकर, अक्षय किंग, कविता होरो, कुमार गहलोत, राज रॉय, आलोक राज, मोनू राज, कुड़मालि के रेवती महतो, विकास कुमार महतो, अश्विनी महतो, कुड़ुख़ के अंकिता बेक, रविकांत भगत, संतोषी तिग्गा, पूनम खलखो, रिंकू उरांव, सुजीत उरांव, शुकुल उरांव, सोहानी उरांव, लोक चित्रकार जयश्री इंदवार, महावीर शामी, यूट्यूबर अमित एफएफ, बैक वेंचर्स ऐट, जलेश्वर महतो, नौशाद अली रिंकू, प्रदीप नायक, राष्ट्रीय ढोलक वादिका हेमली कुमारी समेत लगभग 300 कलाकारों व साहित्यकारों को सम्मानित किया गया. यह भी पढ़ें : बलूचिस्तान">https://lagatar.in/jaffar-express-hijacked-in-balochistan-bla-killed-20-pakistani-soldiers-pak-army-preparing-for-air-strike/">बलूचिस्तान

में जाफर एक्सप्रेस हाईजैक, बीएलए ने 20 पाकिस्तानी सैनिक मारे, पाक सेना एयर स्ट्राइक की तैयारी में!
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही