Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : 320 युवाओं को मिलेगा ऑनस्पॉट ज्वाइनिंग लेटर

Bokaro : कंस्ट्रक्शन संबंधित कार्यो में रोजगार के इच्छुक युवाओं को ऑनस्पॉट ज्वाइनिंग दी जाएगी. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से तेनुघाट नियोजनालय में गुरुवार को भर्ती शिविर का आयोजन किया गया है. इसकी तैयारियां जिला प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई है. जिला जनसंपर्क विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भर्ती कैम्प में बीएंडबी इंटेलीजेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और जॉब्स डॉट कॉम 320 युवाओं का ऑनस्पॉट चयन करेगी.

 नियोजनालय से निबंधित युवा ही हो सकते हैं शामिल

सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित शिविर में मैनेजर, अकाउंटेंट, मार्केटिंग पर्सन, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, सेल्सपर्सन और कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती होगी. इसके लिए 18 से 45 आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं, आईटीआई डिप्लोमा और ग्रेजुएट अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं. नियोजनालय से निबंधित अभ्यर्थी ही शिविर में हिस्सा ले सकते हैं. नियोजनालय तेनुघाट के नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक बेहतर अवसर है. यह">https://lagatar.in/bokaro-niharika-nishu-got-20-lpa-package-in-meesho/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : निहारिका निशु को मीशो में मिला 20 एलपीए का पैकेज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही