Search

 
 
 

बोकारो: चास प्रखंड में 35 और चंदनकियारी में 10 आदर्श मतदान केंद्र

 
Bokaro: पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है. चौथे चरण के वोटिंग को लेकर 128 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसमें चास और चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्र में 45 आदर्श मतदान केंद्र शामिल हैं. इन मतदान केंद्रों में मतदाताओं को बुनियादी सुविधाओं के साथ अतिरिक्त सुविधा मिलेगी. चास प्रखंड में 35 और चंदनकियारी प्रखंड में 10 आदर्श मतदान केंद्र बनाये गये हैं.

235 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र

चौथे चरण के तहत होने वाले पंचायत चुनाव में कुल 531 भवनों में 1099 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इसमें चास प्रखंड के 275 भवनों में 636 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. वहीं चंदनकियारी प्रखंड के 256 भवनों में 463 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. मतदान के सफल संचालन को लेकर 46 क्लस्टर केंद्र बनाये गये हैं. इसमें चास प्रखंड में 30 और चंदनकियारी प्रखंड में 16 क्लस्टर हैं. चौथे चरण के तहत होने वाले चुनाव में 235 अतिसंवेदनशील, 642 संवेदनशील और 222 सामान्य मतदान केंद्र हैं. इसे भी पढ़ें- एलआईसी">https://lagatar.in/after-lic-modi-government-will-sell-stake-in-hindustan-zinc-stamped-in-cabinet-meeting/">एलआईसी

के बाद हिंदुस्तान जिंक में हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही