Search

 
 
 

बोकारो : दुंदीबाग में अपराध की योजना बनाते 4 बदमाश गिरफ्तार

 

रिवाल्वर, लोडेड देसी कट्टा व गोली बरामद

Bokaro : बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाग माड़ी पट्टी में सोमवार को अपराध की योजना बनाते चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से रिवाल्वर, 4 गोली व लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में शिवा कुमार, धर्मेन्द्र यादव, पंकज कुमार और आनन्द कुमार शामिल हैं. बीएस सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी अवैध हथियार व गोली के साथ दुंदीबाग माड़ी पट्टी के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे हुए हैं. इसकी सूचना पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों को दबोच लिया. गिरफ्तार शिवा कुमार के खिलाफ बीएस सिटी थाना  में आर्म्स एक्ट, छिनतई व चोरी के चार मामले दर्ज हैं. छापामारी दल में बीएस सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास, सेक्टर 12 थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र सिंह, सेक्टर 6 थाना प्रभारी ढेना किस्कू, पिंडराजोरा थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार, एसआई प्रभात कुमार, गुलटन मिस्त्री, माहती बोयपाई, कुलदीप कुमार राम, शैलेन्द्र पासवान आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-hard-work-persistence-and-strong-willpower-are-the-basic-mantras-of-success-dr-gangwa//">बोकारो

: कठिन परिश्रम, निरंतरता व दृढ़ इच्छाशक्ति सफलता का मूल मंत्र- डॉ. गंगवार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही