Search

 
 
 

बोकारो : सदर अस्पताल में जन्मीं 4 बेटियों का ढोल-नगाड़े व सोहर गीत से स्वागत

 
Bokaro : बिटिया है अनमोल रत्न, इसको तुम अपनाओ.. बोझ नहीं होती है दुनिया को बतलाओ... बोकारो डीसी की पहल पर सदर अस्पताल में बुधवार को जन्म लेने वाली चार बेटियों का स्वागत ढोल–नगाड़ों व सोहर गीत से किया गया. डीसी विजया जाधव, डीडीसी गिरजाशंकर प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद ने अस्पताल पहुंचकर बेटियों को आशीर्वाद दिया. डीसी ने बेटियों की माताओं को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. वहीं, डीडीसी ने उनके पिता को पगड़ी पहनाई. उन्हें गिफ्ट हैंपर, बेबी किट, मां– बेटी के लिए वस्त्र, मिठाई आदि भेंट की. ट्रांसजेंडर राजकुमारी देवी ने सोहर गीत गाए. डीसी ने कहा कि बेटी के जन्म पर खुशियां मनाएं. पुरानी सोच को बदलें, अब स्थिति बदली है. आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रही हैं. बेटियां बोझ नहीं हैं. उन्होंने माता-पिता को बेटी के जन्म पर गर्व करने व आसपास के लोगों को भी ऐसा सोचने के लिए प्रेरित करने को कहा. मौके पर जिला नजारत उप समाहर्ता वंदना शेजवलकर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, सदर अपस्ताल उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार, नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार, अविनाश कुमार सिंह, दीपक कुमार, कंचन कुमारी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : सांसद">https://lagatar.in/mp-chandraprakash-choudhary-accuses-road-department-of-tender-scam-worth-rs-106-69-crore/">सांसद

चंद्रप्रकाश चौधरी ने पथ विभाग पर लगाया106.69 करोड़ के टेंडर घोटाला का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही