Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो :  4 दिवसीय राष्ट्रीय साइकिलिंग कोचिंग कैंप की शुरुआत, चयनित खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Bokaro :   2023 में जर्मनी के बर्लिन में होने वाले स्पेशल ओलंपिक समर गेम के लिए बोकारो में गुरुवार से चार दिवसीय राष्ट्रीय साइकिलिंग कोचिंग कैंप सह चयन ट्रायल की शुरुआत की गई. इस कैंप का उद्घाटन बोकारो के उपायुक्त कुलदीप चौधरी बोकारो स्टील के निदेशक प्रभारी अमरेंदु प्रकाश और बोकारो के एसपी चंदन कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया. इस कोचिंग कैंप में भारत के विभिन्न 21 राज्यों से दिव्यांग 176 प्रतिभागी शामिल होने यहां आए हुए हैं. इसमें लड़का और लड़की प्रतिभागी शामिल है. 21 से 24 जुलाई तक यहां आयोजित होने वाले कैंप में बालक वर्ग से 12 और बालिका वर्ग से 12 खिलाड़ियों का चयन स्पेशल ओलंपिक गेम के लिए किया जाएगा. सभी चयनित खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. बोकारो के राम मंदिर चौक से एडीएमके राजेंद्र चौक तक की सड़क को इस चयन ट्राई के लिए तैयार किया गया है. जहां प्रतिभागी 4 दिनों तक साइकिलिंग कर अपनी प्रतिभा को दिखाने का काम करेंगे. इसे भी पढ़ें- गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-rotary-club-and-municipal-corporation-took-out-awareness-rally-regarding-plastic-ban/">गिरिडीह

: रोटरी क्लब  व नगर निगम ने प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर निकाली जागरूकता रैली

बोकारो के लिए यह एक खुशी का क्षण- डीसी

बोकारो स्टील और स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से इस कैंप का आयोजन किया गया है, जहां बोकारो स्टील सीएसआर विभाग की तरफ से इस पूरे आयोजन को किया जा रहा है. साइकिलिंग कैंप में भाग लेने पंजाब से आए प्रतिभागी शिवम ने बताया कि दो-तीन वर्षों से वह साइकिलिंग कर रहा है. बोकारो में नेशनल गेम में शामिल होने के लिए साइकिलिंग करने यहां आए हैं. शिवम काजल ने बताया कि वह जर्मनी में होने वाले स्पेशल ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहता है. उसका कहना है कि हम यहां अपनी प्रतिभा को दिखाने का काम करेंगे. ताकि सभी को लगे कि पंजाब से कोई खिलाड़ी यहाँ आया है. बोकारो की व्यवस्था देख कर काफी खुश हूँ. मुख्य अतिथियों ने कहा कि बोकारो के लिए यह एक खुशी का क्षण है क्योंकि इस तरह के आयोजन से हमें एक खुशी मिलती है क्योंकि जिस तरह के बच्चे इसमें भाग ले रहे हैं उनको आगे बढ़ते देखना एक सुखद क्षण होता है. सभी ने कहा कि यह सभी प्रतिभागी जब देश का प्रतिनिधित्व करेंगे तो यह भारत और हमारे राज्य और बोकारो के लिए गर्व की बात होगी. इसे भी पढ़ें- तेजप्रताप">https://lagatar.in/tej-pratap-made-serious-allegations-against-his-wife-said-aishwarya-is-seeking-rs-10-crore-for-divorce/">तेजप्रताप

ने अपनी पत्नी पर लगाये गंभीर आरोप कहा तलाक के लिए ऐश्वर्या मांग रही 10 करोड़ रुपये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही