Search

 
 
 

बोकारो : कार्बन के उपयोग को लेकर बीएसएल ने किया एमओयू समेत 4 खबरें

 
Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट में कार्बन डाइऑक्साइड को मूल्य वर्धित उत्पादों में बदलने के लिए बुधवार को बीएसएल और और रामचरण प्राइवेट लिमिटेड (आरसीपीएल) के बीच एमओयू हुआ. सेमिनार हॉल में आयोजित बैठक में दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने एमओयू पर दस्तखत किया. समझौते के तहत आरसीपीएल कार्बन एकत्र कर उसे उपयोगी उत्पादों में परिवर्तित करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट स्थापित करेगी. बीएसएल के अधिशासी निदेशक (संकार्य) वीरेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में सीजीएम (अनुरक्षण) पीके बैसाखिया और आरसीपीएल के एमडी कौशिक ए पालीचा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया. आरसीपीएल और बोकारो स्टील ने शुरू में सीओटू गैस को मूल्य वर्धित उत्पादों में बदलने के लिए एक टीपीडी की पायलट स्केल मॉड्यूलर इकाई लगाने पर सहमति जताई है. इसके बाद इसे 25 टीपीडी से 5000 टीपीडी तक बढ़ाया जाएगा.

सेविका-सहायिका के लिए 14 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Bokaro : बोकारो जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त सेविका-सहायिका के पदों को जल्द भरा जाएगा. इसके लिए जिला प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. यह जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी ने बुधवार को बताया कि इसके लिए विशेष पोर्टल पोर्टल बाल विकास बोकारो डॉटकॉम बनाया गया है. जिस पर योग्य अभ्यर्थी 14 जनवरी तक आवेदन कर सकती हैं. पोर्टल पर आहर्ता से संबंधित जानकारी, पोषक क्षेत्र, परियोजना क्षेत्र, केंद्र का नाम व अन्य जानकारी विस्तृत रूप से उपलब्ध है. जिला प्रशासन ने जिले के 8 परियोजना क्षेत्र के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका सहायिका के रिक्त पदों पर बहाली को लेकर आवेदन आमंत्रित किया है.

सेक्टर 12 में मनाई गई जयपाल सिंह मुंडा की 121वीं जयंती 

Bokaro : बोकारो के सेक्टर 12 स्थित जयपाल नगर में बुधवार को जयपाल सिंह मुंडा की 121वीं जंयती मनाई गई. रेंगो बिरूवा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में लोगों ने जयपाल सिंह मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. समाजसेवी योगो पूर्ति ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा भारतीय आदिवासी समाज और झारखंड आंदोलन के सर्वोच्च नेता थे. वे कुशल राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद् और 1925 में ऑक्सफोर्ड ब्लू का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे. उनकी कप्तानी में 1928 के ओलिंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक जीता था. आदिवासियों के उत्थान के लिए सिविल सर्विस का पद त्याग कर वे राजनीति में सक्रिय हुए और सर्वप्रथम अलग झारखंड राज्य का मांग की. मौके पर सोनाराम गोडसोरा, लाल हेंब्रम, घनश्याम बिरूली, दीपक गोडसोरा, साहिल गोडसोरा, प्रमोद लोहार, भुवनेश्वर बिरूली आदि मौजूद थे.

पीएम विश्वकर्मा योजना को लेकर जागरूकता अभियान

Bermo : गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी पंचायत भवन में बुधवार को गोमिया मंडल भाजपा अध्यक्ष नारायण महतो की अध्यक्षता में पीएम विश्वकर्मा योजना को लेकर बैठक हुई. बैठक में पीएम विश्वकर्मा योजना के विधानसभा संयोजक ईश्वरचंद्र प्रजापति व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार उपस्थित थे. बैठक में बताया गया कि सभी जाति के कारीगरों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील की. कहा कि आवेदन जमा करने के बाद पंद्रह दिनों की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके बाद उन्हें संबंधित कार्य के लिए टूल किट भी उपलब्ध कराई जाएगी. फिर स्थानीय बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा. जिससे वे रोजगार से जुड़ सकते हैं. मौके पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री दरबारी मांझी, बसंती देवी, अशोक पांडेय, रंजीत केसरी,सुरेंद्र महतो, कैलाश करमाली, बालेश्वर ठाकुर, टुंकी देवी, केसो देवी, जगत किशोर महतो आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-savitri-bai-phules-birth-anniversary-celebrated-with-great-pomp/">बेरमो

: धूमधाम से मनी सावित्री बाई फुले की जयंती 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही