Search

 
 
 

बोकारो : भारत माला व कोनार परियोजना को लेकर डीसी की वनाधिकार समिति संग बैठक समेत 4 खबरें

 
Bokaro : बोकारो की डीसी विजया जाधव ने बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक की. उन्होंने अनुसूचित जनजाति व अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 व 2008 के तहत भरत माला परियोजना फेज टू व डीवीसी की कारो-कोनार परियोजना पर अधिकारियों के साथ चर्चा की. परियोजना के अंतर्गत आने वाले राजस्वग्रामों में अनापत्ति प्रमाणपत्र निर्गत करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया. डीसी ने सभी दस्तावेजों की जांच कर संबंधित पक्ष का मंतव्य लेकर अनुसूचित जनजाति बहुल विभिन्न अंचलों के कुल 28 राजस्वग्रामों को अनापत्ति प्रमाणपत्र निर्गत करने से पहले वन प्रमंडल पदाधिकारी से पुनः जांच कराने का जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया. वहीं, व्यक्तिगत दावा पट्टा से संबंधित अंचल कार्यालय नावाडीह के दस मामलों में अंचलाधिकारी को 2 दिनों में जांच कर कार्यालय को प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा. इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी एनएस कुजूर, समिति सदस्य बबली सोरेन, माहीलाल मांझी आदि उपस्थित थे.

सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Bokaro : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बोकारो की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने सेक्टर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. शहर के सेक्टर-2 सी स्थित इस्पात सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में बुधवार को सभी सेक्टर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. सवर्प्रथम पीपीटी के माध्यम से फिर, सभी को क्लास में बैठाकर प्रशिक्षित किया गया. उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों व दायित्व की जानकारी दी गई. उन्हें मुक्त निष्पक्ष चुनाव कराने के बारे में जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए. वरीय नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवानिया ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली, शौचालय, रैप आदि की उपलब्धता की की जांच करने को कहा. मौके पर जिला योजना पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा, मास्टर ट्रेनर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

मेला में कलाकारों ने पांता नाच से बांधा समां

[caption id="attachment_859775" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/पाता.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रहरी मेला में कार्यक्रम पेश करते कलाकार[/caption] Bokaro : कसमार प्रखंड के खैराचातर में स्वर्गीय सुरेश जायसवाल की पुण्यतिथि पर आयोजित सात दिवसीय 24वें प्रहरी मेला के तीसरे दिन मंगलवार की रात पांता नाच का आयोजन हुआ. पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध पांता नाच दल मानभूम झूमर साथी के कलाकारों ने रामेश्वर महतो के नेतृत्व में आकर्षक गीत-नृत्य से समां बांध दिया. रामेश्वर महतो, अनिल महतो, मनोज महतो व प्रतिमा महतो एक से बढ़कर एक झूमर गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मेला कमेटी के व्यवस्थापक पूर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल, अध्यक्ष घनश्याम महतो, उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय, संयोजक पंकज कुमार जायसवाल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि तपन कुमार झा, विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह ने किया. मौके पर विष्णु कुमार जायसवाल, रमेश चंचल, छत्रु महतो, प्रेमजीत जायसवाल, प्रेमचंद महतो, रोमेल अंसारी, मिथिलेश कुमार महतो, राहुल महतो आदि मौजूद रहे.

लोस चुनाव को लेकर जेबीकेएसएस की बैठक

Bokaro :  झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति की कसमार इकाई की बैठक बुधवार को कसमार स्थित बाजारटांड़ में हुई. बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई. सभी पंचायतों में पंचायत प्रभारी, सह प्रभारी, महिला प्रभारी और मीडिया प्रभारी को चुनाव को लेकर प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया. गोमिया विधानसभा के सह प्रभारी संतोष टिडुआर व पर्यवेक्षक अमरेश कुमार महतो ने कहा कि लोगों में जेबीकेएसएस के अध्यक्ष जयराम महतो के प्रति काफी रुझान है. उनकी सभाओं में उमड़ रही भीड़ बदलाव का संकेत दे रही है. मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव भुनेश्वर महतो, केंद्रीय महामंत्री सुकदेव राम, कसमार प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार, उपाध्याय गयाराम महतो, नरेंद्र घासी, ब्रजेश महतो, ईश्वर, पिंटू, समीर, सकील अहमद, अनिल महतो, जयराम आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-workers-of-underground-mines-regularized-as-surface-labourers/">धनबाद

: भूमिगत खदानों के श्रमिक सरफेस मजदूर के रूप में हुए नियमित 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही