Search

बोकारो : जैनामोड़ में दो बंद घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी समेत 4 खबरें एक साथ

Jaridih (Bokaro) : जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ में शनिवार की देर रात चोरों ने दो बंद घरों का ताला तोड़कर लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार जैनामोड़ स्थित व्यापार मंडल गली निवासी अजय सिंह व प्रमोद सिंह के बंद आवास में चोरों ने ताला काटकर अपना हाथ साफ किया. रविवार की सुबह पड़ोसियों की सूचना पर घर के मालिक प्रमोद कुमार सिंह बोकारो से जैनामोड़ पहुंचे और जायजा लिया. वहीं अजय सिंह के घर से एक एलइडी टीवी चोरों ने चुरा लिया है. सूचना के बाद रविवार सुबह जैनामोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर चोरी की घटना की जानकारी ली और स्थानीय जरीडीह पुलिस से बात कर बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की. इधर देर शाम प्रमोद सिंह ने जरीडीह थाना में आवेदन देकर घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज करायी.

जिला की मांग को ले धरना पर बैठे सहयोगी की तबीयत बिगड़ी

[caption id="attachment_836589" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/जिला-धरना.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
 धरना पर बैठे लोग[/caption] तेनुघाट : बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 47वें दिन जारी रहा. अनुमंडल मुख्यालय कार्यालय के समीप जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक धरना पर बैठे हुए हैं. इनका साथ दे रहे रात्रि सहयोगी मिथुन चंद्रवंशी की अचानक तबीयत बिगड़ गई. ठंड लग जाने से उन्हें उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया. मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना श्रीवास्तव, अरुण महतो, मुकेश कुमार, कुलदीप प्रजापति लगातार धरना पर बैठे हैं.

विधायक ने किया निर्मल महतो स्मारक भवन का उद्घाटन

[caption id="attachment_836590" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/जयमंगल.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उद्घाटन करते विधायक कुमार जयमंगल सिंह व अन्य[/caption] बेरमो : बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने रविवार को करगली में शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन का उद्घाटन किया. मौके पर फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो भी मौजूद रहे. कुमार जयमंगल ने कहा कि जेएमएम के फुसरो नगर के कार्यकर्ताओं की मांग थी कि उनके लिए शहीद निर्मल महतो के नाम से एक भवन हो जहां पार्टी के कार्यकर्ता संघठन की मजबूती के लिए विचार विमर्श कर सकें. इसे देखते हुए ही भवन का निर्माण कराया गया. उन्होंने कहा कि झारखंड में महागठबंधन मजबूत है और आने वाले दिनों में और एकजुट होकर काम करेगा. मौके पर जिला अध्यक्ष हीरा लाल मांझी, जयनरायण महतो, मदन मोहन अग्रवाल, युवा नेता भोलू खान, फैयाज, पानबाबू केवट, रंजीत महतो, पूनम देवी, निशा हेंब्रम आदि मौजूद थे.

झामुमो महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं कुंती देवी

Kathara (Bermo) : जारंगडीह दुर्गा मंडप प्रांगण में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक बेरमो पखंड महिला मोर्चा का गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो ने की.सर्वसम्मति से कुंती देवी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पूजा मुर्मू, सचिव बुलबुल देवी और कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी चुनीं गईं. बैठक में झामुमो बोकारो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम देवी, जयनारायण महतो,जयदा खातुन, इकबाल अंसारी,घूनी हंसदा,फैयाज आलम,पानबाबू केवट, प्रखंड उपाध्यक्ष सोना किस्कू,रितलाल महतो, बुलबुल देवी सहित कई लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-there-will-be-patrolling-around-religious-places-throughout-the-night-two-news-including-dc/">धनबाद

: धार्मिक स्थलों के आसपास रातभर होगी पेट्रोलिंग- डीसी समेत दो खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//