Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : 43 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Bokaro : शनिवार को एलप्पी धनबाद एक्सप्रेस से साढ़े 43 किलो गांजा बरामद किया गया है. आरपीएफ स्कॉट पार्टी ने अवैध गांजे के साथ तस्कर मंटू घोष को गिरफ्तार किया है. तस्कर पश्चिम बंगाल के बर्धमान का रहने वाला है. बोकारो की आरपीएफ इकाई ने बरामद गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर को जीआरपी के हवाले कर दिया. जीआरपी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. गांजे को ट्रेन के कोच संख्या एस 8 के अंदर पांच बैग में 42 पैकेट में सील कर रखा गया था. इसे भी पढ़ें- बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-many-shops-raided-illegal-material-seized-from-two-shops/">बोकारो:

कई दुकानों में छापा, दो दुकानों से अवैध सामग्री जब्त

बड़े स्तर पर गांजा तस्करी का चलता है खेल

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर मुरी से बोकारो आने वाली स्कॉर्ट पार्टी को अलर्ट किया गया. स्कॉट पार्टी ने एलप्पी में जांच के दौरान एस 8 में मंटू घोष के साथ गांजा भरा बैग अपने कब्जे में लेकर आरपीएफ बोकारो को सूचना दी. जैसे ही एलपी एक्सप्रेस बोकारो रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची, आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा बरामद कर लिया गया. आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि उसे संबलपुर में किसी छोटू नाम के व्यक्ति ने गांजा हैंडओवर किया था. जिसे वह एलप्पी के जरिए धनबाद और धनबाद से सड़क मार्ग से वर्धमान ले जाने वाला था. इस बीच आरपीएफ के हाथों पकड़ा गया. जीआरपी पूरे मामले को लेकर गांजा तस्करी से जुड़े तार खंगालने में जुट गई है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-genetic-ward-became-the-store-room-of-medicines/">धनबाद

: जेनेटिक वार्ड बना दवाईयों का स्टोर रूम ! [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही