Search

 
 
 

बोकारो : उत्पाद विभाग की छापेमारी में 44 पेटी अवैध शराब जब्त समेत 2 खबरें

 
Bokaro : लोकसभा चुनाव को देखते हुई बोकारो जिला उत्पाद विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. टीम ने गुरुवार को बालीडीह थाना क्षेत्र के कुंडोरी गांव में अवैध विदेशी शराब के अड्डे पर छापेमारी की. अड्डे से 44 पेटी विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब ((396 लीटर) शराब व 350 लीटर स्प्रिट, विभिन्न ब्रांडों के लेबल व ढक्कन सहित एक आल्टो कार जब्त किया है. टीम ने कुंडोरी गांव निवासी धंधेबाज राजा बाबू व विष्णु देव साव के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षक संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति व अवर निरीक्षक चंद्रपुरा दीपिका कुमारी सहित अन्य लोग शामिल थे.

उर्स के दूसरे दिन जयराम महतो ने की चादरपोशी

[caption id="attachment_863704" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/jairam.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सुरजुडीह मजार पर चादरपोशी करने आए जयराम महतो व अन्य[/caption] Bokaro : कसमार प्रखंड के सुरजुडीह स्थित हजरत दाता कुरबान अली शाह की मजार पर उर्स के दूसरे दिन सैकड़ों लोगों ने चादरपोशी की. गुरुवार को क्षेत्र के दर्जनों प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने मजार पर मत्था टेका. इस दौरान जेबीकेएसएस के अध्यक्ष जयराम महतो समेत अन्य कई प्रतिनिधि हजरत दाता कुरबान अली शाह की मजार पर चादरपोशी कर क्षेत्र के अमन चैन की दुआ मांगी. इस अवसर पर मौलाना रुहूल होदा, हाजी समसुल होदा, कलीमुल्लाह, अमरेश महतो, भुवनेश्वर महतो, हाजी बहारशफी चिश्ती, गुलाम साबिर, अनवर सफी, बबलू अंसारी, विनोद कुमार चौहान, अशरफ, अब्दुल गनी, फारुख अंसारी, आरिफ हुसैन, नसरुल होदा, इकबाल जावेद, रूपक महतो, रोनित महतो, शक्ति कुमार महतो, रहमगुल अंसारी, आजाद अंसारी, अजीज अंसारी, सृष्टिधर महतो, मुखिया रइस कौसर, महमूद आलम, मनोहर महतो, सगीर आलम, श्रीराम चौहान, संजीत विश्वकर्मा, राहुल कुमार पासवान, ईश्वर चन्द्र महतो, तस्लीम अंसारी, सोहेल अंसारी, कुमेल अंसारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही