Bokaro : बोकारो की डीसी विजया जाधव ने सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना. जनता दरबार में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से 44 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे. डीसी ने बारी-बारी से सभी की समस्याएं सुनीं और कई का ऑन स्पॉट समाधान भी किया. बाकी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों के पास अग्रसारित करते हुए उन्हें जल्द समाधान करने का निर्देश दिया.
जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, भूमि पर अवैध कब्जा, खाद्य आपूर्ति, सहकारिता, शिक्षा विभाग, अबुआ आवास, राजस्व से संबंधित विवाद, डीपीएलआर, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन लेकर लोग पहुंचे थे. मौके पर डीडीसी गिरजा शंकर प्रसाद, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, जिला नजारत उप समाहर्ता वंदना शेजवलकर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें : रोजगार">https://lagatar.in/minister-of-state-for-defense-gave-appointment-letters-to-327-candidates-of-ranchi-in-the-employment-fair/">रोजगार
मेला में रक्षा राज्य मंत्री ने रांची के 327 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र
Leave a Comment