Search

 
 
 

बोकारो : 10वीं-12 वीं की परीक्षा में अव्वल रहे 45 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

 
Bokaro : 10वीं और 12वीं में स्कूल और जिला का नाम रौशन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राम रूद्र प्लस टू उच्च विद्यालय चास में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. बोकारो पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा मुख्य अतिथि थे, जिन्होंने इस स्कूल के बच्चों को पढ़ाया. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आईलीन टोप्पो कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की. सम्मान समारोह में 45 छात्र-छात्राओं को सम्मान दिया गया. (पढ़ें, पूर्व">https://lagatar.in/case-of-calling-former-cm-raghuvar-as-chhattisgarhiya-court-made-charge-frame-on-bandhu-tirkey-also-commented-on-sudesh-mahto/">पूर्व

सीएम रघुवर को छत्तीसगढ़िया कहने का मामला : कोर्ट ने बंधु तिर्की पर किया चार्जफ्रेम, सुदेश महतो पर भी की थी टिप्पणी)

छात्र-छात्राओं को हर संभव प्रयास करने का किया भरोसा

सम्मान समोरोह में बोकारो एसपी चंदन कुमार झा ने 12वीं पास करने वाले छात्रों के आगे की पढ़ाई को लेकर कई जानकारियां साझा की. साथ ही 10वीं पास करने वाले छात्रों को समय निकालकर हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया. एसपी ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए इंजीनियरिंग की तैयारी के उद्देश्य विद्यालय को कई किताबें भी उपलब्ध करायी. एसपी चंदन कुमार झा ने बताया कि उनका शिक्षा से गहरा नाता रहा है. इसलिए वो समय निकालकर स्कूल का छात्रों को पढ़ाते हैं. एसपी ने कहा कि इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को बाहर से शिक्षक बुलाकर बेहतर गाइडेंस दिलायेंगे. ताकि वो सही निर्णय ले सके. इसे भी पढ़ें : PLFI">https://lagatar.in/information-about-the-arrest-of-four-people-including-plfi-militant-raju-gop/">PLFI

उग्रवादी राजू गोप समेत चार लोगों की गिरफ्तारी की सूचना

स्कूल ने बच्चों को सम्मान देने बढ़ाया मनोबल

वहीं नीलम आईलीन टोप्पो ने कहा कि स्कूल ने बच्चों को सम्मान देने से उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि बोकारो एसपी जिस तरह से इस कार्यक्रम में आने का काम किये और छात्रों को पढ़ा कर उन्हें किताब उपलब्ध कराने का काम करते रहते हैं वह एक अच्छा कदम है. इसे भी पढ़ें : Twitter">https://lagatar.in/twitter-bans-posters-of-leena-manimekalais-film-kaali-canadas-aga-khan-museum-apologizes/">Twitter

ने लीना मणिमेकलाई की फिल्म काली के पोस्टर पर रोक लगाई, कनाडा के आगा खां म्यूजियम ने माफी मांगी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही