Search

बोकारो : रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगाने वाले वाहनों पर होगा जुर्माना समेत 5 खबरें एक साथ

डीटीओ ने चलाया चेकिंग अभियान, 15 वाहनों से वसूला फाइन

Bokaro : बोकारो की डीटीओ वंदना शेजवलकर ने मंगलवार को जिले के विभिन्न मार्गों पर ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए सघन अभियान चलाया. इस दौरान धनबाद-बोकारो मार्ग पर पुपुनकी टोल प्लाजा सहित अन्य जगहों पर चेकिंग की गई. जिन वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगा हुआ था, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई. डीटीओ ने बताया कि जांच के दौरान रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगे 10 बड़े वाहनों को पकड़कर 10 हजार रुपये व पांच ओवरलोड वाहनों से 1 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लिया गया. जिला परिवहन विभाग के कर्मियों ने हाइवा, ट्रक, मिनी हाइवा सहित 50 से अधिक वाहनों की जांच की. डीटीओ ने बताया कि जिन वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप लगा हुआ नहीं मिलेगा उन वाहनों पर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा. सड़क मार्ग पर सुरक्षित परिचालन कराने के लिए परिवहन विभाग के द्वारा यह आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है.

न्यायिक पदाधिकारियों ने गरीबों के बीच किया कंबल वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/kambal.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Tenughat : तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को न्यायिक पदाधिकारियों ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. जिला जज प्रथम राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि नालसा, झालसा और डालसा के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कुटुंब न्यायालय के राजीव रंजन ने कहा कि कंबल पाकर गरीब काफी प्रसन्न होते हैं. मौके पर जिला जज द्वितीय अनिल कुमार, जिला जज तृतीय सूर्यमणि त्रिपाठी, एसीजेएम विशाल गौरव, सब जज द्वितीय राजेश रंजन कुमार, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, मुंसिफ श्वेता सोनी, प्रथम श्रेणी न्यायायिक दंडाधिकारी साक्षी श्रीवास्तव व रूपम स्मृति टोपनो सहित अन्य लोग मौजूद थे.

आरसीएमयू कार्यालय का 26 को उद्घाटन करेंगे विधायक

Kathara : कथारा स्थित राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन सह आरसीएमयू के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन की तैयारी जोरों पर चल रही है. कथारा चार नंबर दुर्गा मंडप के समीप मंगलवार को यूनियन की बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई. कार्यालय का उद्घाटन 26 जनवरी को विधायक कुमार जयमंगल सिंह करेंगे. बैठक में यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसिस, प्रमोद कुमार सिंह, आशीष चक्रवर्ती, चंद्रशेखर प्रसाद, गुरनाम सिंह, वेद व्यास चौबे, रंजय कुमार सिंह, दयाल यादव, मो कलीम, सुरेश महतो, प्रमोद यादव, पिंटू राय आदि उपस्थित थे।

नेताजी की जयंती पर पर बेरमो में रक्तदान शिविर का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/neta-blood.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bermo : बेरमो के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई. नेताजी सुभाष सेवा संघ करगली बाजार की ओर से की नेताजी की 128वीं जयंती व संघ के 14वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 40 लोगों ने रक्तदान किया. केबी कॉलेज बेरमो की ओर से तेनुघाट पिकनिक स्पॉट पर जयंती मनाई गई. होसिर के सुभाष चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताजी को नमन किया गया. फुसरो में रेड क्रॉस सोसायटी बोकारो के डॉक्टर मैथिली ठाकुर, संजय कुमार, धनंजय कुमार, कुमार हर्षवर्धन आदि ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया. समारोह में पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, सीसीएल बोकारो व करगली क्षेत्र के महाप्रबंधक  के रामाकृष्णा, ढोरी जीएम एमके अग्रवाल, एसओपी प्रतुल कुमार, राजीव कुमार, मजदूर नेता गिरजाशंकर पांडेय, बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह, भाजपा के प्रकाश कुमार सिंह, डॉक्टर शंकुतला कुमार, रवींद्र कुमार मिश्रा आदि ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी.

कसमार में माकपा ने सुभाषचंद्र बोस को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/subhash-kasmar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड सीपीआईएम लोकल कमेटी की ओर से पार्टी कार्यालय में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई. कार्यकर्ताओं ने नकजालर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.  माकपा लोकल कमेटी के सचिव सकुर अंसारी ने कहा कि देश में साम्प्रदायिक विचारों को उभारकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास जारी है. सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों की बिक्री की जा रही है. केंद्र सरकार कारपोरेट घरानों को हित पहुंचाने का काम कर रही है. बेरोजगारी और महंगाई से जनता त्रस्त है. नेताजी के विचारों पर चलकर ही ऐसी नीतियों व ताकतों को परास्त किया जा सकता है. मौके पर उमाशंकर महाराज, इमामुल हुसैन, ऐनुल अंसारी, जटाधारी सिंह, शरीफ अंसारी, सहबान अंसारी, सगीर अंसारी, सलीम अंसारी, केदार महतो, मो कयामुद्दीन, साजिद अली आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-20-years-imprisonment-to-the-accused-of-raping-a-minor-2-court-news-together/">धनबाद

: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कैद समेत कोर्ट की 2 खबरें एक साथ 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp