Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो :  50 हजार किसानों को मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड ,डीडीसी ने आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने का दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement
Bokaro :   समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त  कीर्तीश्री जी. ने सोमवार को जिले में मंगलवार से शुरू होने वाले किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) शिविर को लेकर सभी बैंकों के बैंक प्रबंधकों और जिला समन्वयकों के साथ बैठक की. मौके पर अपर समाहर्ता  सादात अनवर उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी. ने कहा कि राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के अनुसार आगामी 23 जून को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में केसीसी ऋण वितरण मेगा शिविर का आयोजन किया जाना है. इसको लेकर विभागीय अधिकारियों,कर्मियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं. चूंकि राज्य से सभी प्रखंडों के लिए तीन – तीन हजार का लक्ष्य प्राप्त हुआ है. इसलिए जिले के लक्ष्य (लगभग 30 हजार) को प्राप्त करने के लिए सभी प्रखंडों में अर्हता रखने वाले किसानों से केसीसी आवेदन प्राप्त करने के लिए मंगलवार से ही सभी प्रखंडों में शिविर आयोजित किये जाएगे. किसानों से प्राप्त आवेदन को संबंधित बैंकों में भेजा जाएगा. बैंक निश्चित समय के अंदर आवेदनों को निष्पादित करेंगे. इसे भी पढ़ें-HEC">https://lagatar.in/signature-campaign-launched-by-employees-to-save-hec/">HEC

को बचाने के लिए कर्मचारियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान उप विकास आयुक्त ने सभी बैंक प्रबंधकों/जिला समन्वयकों को अपने – अपने बैंकों के सभी शाखा प्रबंधकों के साथ आंतरिक बैठक कर दिए गए निर्देशों को नीचे तक पहुंचाने को कहा. कहा गया कि अब तक बैंकों का केसीसी आवेदन निष्पादन में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है. इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसमें अविलंब सुधार लाने को कहा. कहा गया कि किसानों को केसीसी कार्ड देकर ऋण उपलब्ध कराना राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है. इसकी मानीटरिंग स्वयं  मुख्यमंत्री कर रहें है, इसलिए इसमें अब किसी भी स्तर से कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-khiru-mahato-said-i-will-strengthen-the-jdu-till-village-panchayat/">कोडरमा

:  खीरु महतो  ने कहा- गांव, पंचायत तक जदयू को मजबूत करुंगा उन्होंने बैंक प्रबंधकों से केसीसी आवेदन के साथ कौन – कौन से दस्तावेज आवश्यक है, उसका चेक लिस्ट तैयार कराया. उप विकास आयुक्त ने चेक लिस्ट के अनुसार कृषि विभाग के पदाधिकारियों को अपने अधिनस्थ कर्मियों बीटीएम/एटीएम/कृषि मित्र आदि तक पहुंचाते हुए शिविर में आवेदन प्राप्त करते समय सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न सुनिश्चित करने को कहा.ताकि बैंकों को  केसीसी आवेदन स्वीकृत करने में कोई परेशानी नहीं हो.उप विकास आयुक्त  कीर्तीश्री जी. ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में  आयोजित शिविर के माध्यम से प्रशासन 30 हजार किसानों को एवं शेष माह में 20 हजार किसानों कुल 50 हजार किसानों को केसीसी कार्ड के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करना है. प्रखंडों से बैंक को भेजी जाने वाले आवेदन पर गंभीरता पूर्वक विचार करना है, बेवजह आवेदनों को वापस नहीं लौटाना या रद करना है. इसे भी पढ़ें-आर्च">https://lagatar.in/archbishop-felix-toppo-appeals-to-strengthen-the-culture-of-peace-harmony-and-brotherhood/">आर्च

बिशप फेलिक्स टोप्पो ने की शांति, सौहार्द और भाईचारा की संस्कृति को मजबूत बनाने की अपील मौके पर अपर समाहर्ता सादात अनवर ने भी बैंक प्रबंधकों को जरूरी दिशा – निर्देश दिया. कहा कि आयोजित शिविर को सफल बनाना है. जिला को जो लक्ष्य प्राप्त हुआ है, उसे पूरा करना है.बैठक में जिला कृषिपदाधिकारी,सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, राजस्व शाखा के संजय कुमार,सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक आफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक आदि के शाखा प्रबंधक/जिला समन्वयक आदि उपस्थित थे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही