Search

 
 
 

बोकारो : स्मृति सभा में 18 समूहों के बीच 51 टुसू का हुआ वितरण

 
Bokaro : झारखंड सास्कृतिक मंच बोकारो ने मंगलवार को चास प्रखड के सोनाबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में स्व.राजेन्द्र महतो स्मृति सभा सह टुसू वितरण समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम में चाकुलिया, सोनाबाद, नारायणपुर सहित अन्य पंचायतो के टुसु मंडली ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में कुल 18 युवतियों के समूहों को टुसू प्रदान किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनाबाद पंचायत की मुखिया कुमारी किरण महतो ने किया, जबकि संचालन मंच के संस्थापक सदस्य राजदेव माहथा ने किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोकारो जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, समाजसेवी प्रशांत मल्लिक, मंच के सदस्य खिरोधर महतो, संतोष कुमार सिंह, भुतनाथ माहथा, लालमोहन शर्मा, बिरंची माहथा, पंकज राय, हाबुलाल गोरांई कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम कुमार महतो, कृष्णा तिवारी, करमचांद गोप, अमीर खान, बंशीधर बाउरी, लक्ष्मीकांत महतो, संजय महतो, मोती लाल गोरांई आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीस सूत्री उपाध्यक्ष मंडल ने कहा कि स्व.राजेन्द्र महतो बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे. अपनी सांस्कृति, पर्व त्येहार की रक्षा और संवर्धन के लिए वह सदा आगे रहे. मंच के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम कुमार महतो ने कहा कि उनके पिता स्व.राजेन्द्र महतो समाजहित मे सदा सक्रिय रहे. झारखंडी संस्कृति से जुड़े पर्व और भाषा संस्कृति की सुरक्षा को लेकर वो सदा आंदोलनरत रहे. 2 फरवरी 1986 को झारखंड सांस्कृतिक मंच का गठन कर टुसुू, करम, भादु, सोहराय आदि परब के उत्सव पर विधिवत कार्यक्रम आयोजित करने के पश्चात समाज को उत्साहित और संगठित करने का सदा प्रयास किया. उन्ही की इस सांस्कृतिक धरोहर को अक्षुण्ण रखने का प्रयास हम सब कर रहे हैं. यह">https://lagatar.in/bokaro-shiv-shakti-thakur-murder-accused-vicky-chaurasia-arrested/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : शिव शक्ति ठाकुर हत्याकांड का आरोपी विक्की चौरसिया अरेस्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही