Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : 60 साल के बुजुर्ग व 30 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी

Advertisement
Advertisement

अलग-अलग घटनाओं में दोनों ने पेड़ पर फंदे से झूलकर दे दी जान 

Bokaro : बोकारो व चास में अलग-अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग और एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सेक्टर-9 स्थित जोशी कॉलोनी भैंसी बासा में रहने वाले शिवनाथ लोहार (60 वर्ष) ने सोमवार की रात अपने घर के पास ही पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटककर जान दे दी. घरवालों को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के बाद शाम में परिजनों को सौप दिया. पुत्र मनसा लोहार ने बताया कि पिता कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे. हमलोग उन्हें डॉक्टर को दिखाना चाहते थे, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हुए. 18 सितंबर की रात करीब 8 बजे वह खाना खाकर घर से बाहर निकले थे, फिर वापस नहीं लौटे. दूसरी घटना चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घटी. जमगोड़िया गांव निवासी विष्णु दिगार (30 वर्ष) ने परिवार विवाद के बाद 19 सितंबर की शाम घर बाहर नीम के पेड़ से फंदे से लटककर जान दे दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचकर जांच में जुट गई है. घर के लोगों ने बताया कि विष्णु काम नहीं मिलने से कुछ दिनों से काफी तनाव में था. शाम को घर के लोगों से मामूली बात को लेकर उसका विवाद हो गया. वह गुस्से में घर से निकल गया. थोड़ी देर बाद ही उसके पेड़ से लटकर जान देने की सूचना मिली. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-let-us-unite-to-save-jharkhandi-language-and-culture-jairam/">बोकारो

: झारखंडी भाषा व संस्कृति को बचाने के लिए एकजुट हों- जयराम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही