Search

 
 
 

बोकारो : सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, मुआवजे की मांग

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 32 पर जरीडीह थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस घटना में बहादुरपुर निवासी 60 वर्षीय चंडी चरण ठाकुर की दर्दनाक मौत हो गयी. ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.
 

Bokaro : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 32 पर जरीडीह थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस घटना में बहादुरपुर निवासी 60 वर्षीय चंडी चरण ठाकुर की दर्दनाक मौत हो गयी. ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

 

जारीडीह पुलिस शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में चंडी चरण ठाकुर के भाई ने बताया कि उनके भाई बहादुरपुर में चाय पकौड़ी बेच कर अपने परिवार को पाल रहे थे.

 

मुखिया पुष्पा देवी ने जानकारी दी कि हादसे का शिकार परिवार अत्यंत गरीब परिवार है, बताया कि हम लोगों को थाना बुलाया गया था कि गाड़ी का मालिक आ रहा है लेकिन अबतक गाड़ी मालिक नहीं पहुंचा है. हम लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं,  ताकि उनके परिवार को सहारा मिल सके.  

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही