Search

 
 
 

बोकारो : कसमार के 7 जायरिन हज-ए-उमराह के लिए रवाना

 
Bokaro : कसमार प्रखंड के गर्री से सात जायरिन मंगलवार को हज- ए-उमराह के लिए रवाना हुए. इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं. अंजुमन कमेटी कसमार ने एक समारोह आयोजित कर जायरिनों को रवाना किया. कमेटी के सचिव सदर शेरे आलम ने बताया कि दोपहर ढाई बजे सभी जायरिन रांची से हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचेंगे. वहां रात आठ बजे जद्दा के लिए रवाना होंगे. 15 दिन की यात्रा के बाद 16 मई की रात आठ बजे फ्लाइट से सभी जायरिन रांची लौट आएंगे. हज पर जाने वाले जायरिनों में मोहम्मद अली व उनकी पत्नी, जाकिर हुसैन अंसारी, अली अहमद, यूसुफ अंसारी, अनवर अंसारी व उनकी पत्नी शामिल हैं. रवानगी के मौके पर अंजुमन कमेटी के सेक्रेटरी सकिब अंसारी, मोबिन अंसारी, हाजी यूसुफ अंसारी, हाजी शाकिर अंसारी, हाजी दिल मोहम्मद अंसारी, कारी अतहर साहब, शेखावत अंसारी, तनवीर आलम, मुफ्ती मोईन साहब, मुदस्सर नजीर, निसार हुसैन, जकी अंसारी, लियाकत अली, अमीर फजल, अजहर अली आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही