Search

 
 
 

बोकारो : बीएसएल में गैस रिसाव से प्रभावित 7 कर्मियों को अस्पताल से छुट्टी समेत 2 खबरें

 

डीडीसी व सीएस ने बीजीएच पहुंच ली जानकारी

Bokaro : बीएसएल प्लांट में शनिवार को गैस रिसाव से प्रभावित हुए कर्मियों से बोकारो के डीडीसी संदीप कुमार व सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार ने शाम में बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) जाकर मुलाकात की. उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. डीडीसी ने प्रभावित कर्मियों से घटना के संबंध में पूछताछत की. उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी जानकारी ली. मौके पर सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार ने भी घायल कर्मी के स्वास्थ्य की जानकारी ली. मौके पर जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इधर बीएसएल प्लांट में गैस रिसाव के बाद प्रभावित कर्मियों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार के बाद शनिवार दोपहर में सभी प्रभावित कर्मियों ने भोजन किया. सभी की स्थिति सामान्य है. इनमें से 7 कर्मियों को चिकित्सकों के परामर्श पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. उनके परिजन उन्हें घर ले गये. उल्लेखनीय है कि शनिवार की सुबह बोकारो स्टील प्लांट में गैस रिसाव हो गई थी. इस घटना में कुल 26 कर्मी प्रभावित हुए हैं. 19 कर्मियों का बीजीएच में अब भी इलाज चल रहा है. उनकी स्थिति ठीक है, लेकिन डॉक्टरों ने ऑब्जर्वेशन में रखा है.

अवैध निर्माण पर सीओ ने चलवाया बुल्डोजर

Jaridih (Bokaro) : जरीडीह अंचल टांड मोहनपुर पंचायत भवन के समीप गैर-मजरूआ जमीन पर कुछ दबंगों ने रात में अवैध निर्माण कराया था. सीओ प्रणव ऋतुराज ने शनिवार को जेसीबी लगवाकर उसे तोड़वा दिया. सीओ ने बताया कि टांड़ मोहनपुर पंचायत भवन के समीप गैर-मजरूआ जमीन (प्लॉट नंबर 115) पर सरकारी भवन का निर्माण होना है. लेकिन गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने उक्त भूमि पर रात के अंधेरे में अवैध तरीके से निर्माण कराया था. इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करावा दिया. अवैध निर्माण करने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-rs-2-30-lakh-seized-from-passenger-of-maharaja-bus-in-chandankiyari///////////////////////">बोकारो

: चंदनकियारी में महाराजा बस के यात्री से 2.30 लाख रुपये जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही