Search

 
 
 

बोकारो : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 70 शिक्षक सम्मानित

 

Bokaro : बोकारो के कैंप 2 में सोमवार को झारखंड चैप्टर मेंटर संगोष्ठी का आयोजन हुआ. संगोष्ठी में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 70 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. प्रेरक प्रशिक्षक के रूप में सायबल चटर्जी शरीक हुए. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति (एनईपी) से शिक्षकों को अवगत कराना था. सायबल चटर्जी ने नई शिक्षा नीति की विशेषताओं और शिक्षा प्रणाली के लिए इसके निहितार्थों पर विस्तार से चर्चा की. शिक्षकों को नीति के उद्देश्यों के साथ अपने शिक्षण विधियों को संरेखित करने के लिए अभिनव दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया. इंटरैक्टिव सत्र में शिक्षकों को अपनी कक्षाओं में एनईपी सिद्धांतों के एकीकरण का पता लगाने और छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम सम्मानित होने वाले शिक्षकों में नवीन कुमार, हरे कृष्ण, रागिनी झा, नीरज कुमार, मिनी कुमारी, अनूप कुमार, ज्योति सिंह, संगीता केशरी, विश्वनाथ गोस्वामी, देब दुलाल मित्रा, अजय कुमार आदि शामिल थे. प्रशिक्षक ने इनके समर्पण और प्रयासों को शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत बतया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शारदा विश्वविद्यालय के सुमित सिंह व आतिफ सिद्दीक़ी का अहम योदान रहा.

यह भी पढ़ें: बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dc-sp-explained-the-work-responsibilities-to-the-sector-and-police-officials/">बोकारो

: डीसी-एसपी ने सेक्टर व पुलिस पदाधिकारियों को समझाया कार्य दायित्व

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही