Search

 
 
 

बोकारो : 24 घंटे में मिले 729 संक्रमित, 3604 एक्टिव केस, 8 की मौत

 

Bokaro : जिले में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. वहीं राहत भरी खबर यह है कि पहले की तुलना में जिले में कम मरीज मिल रहे हैं. डीसी राजेश सिंह ने बताया कि शनिवार को 457 मरीज कोरोना से मुक्त हो गये. डीसी ने चिकित्सकों, नसों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की. वहीं उपायुक्त ने बताया कि 24 घंटे में कोरोना के 729 नये मरीज पाये गये हैं. कोरोना से बोकारो में 8 लोगों की मौत हो गयी.

इस प्रखंड में मिले इतने कोरोना मरीज

बोकारो के चास प्रखंड क्षेत्र में कोरोना के 118 मरीज पाये गये हैं. वहीं जरीडीह 24, कसमार में 13, बेरमो में 61, नावाडीह में 13 और  गोमिया में 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. पेटरवार में 06, चंदनकियारी में 16 और बोकारो स्टील सिटी सहित अन्य जगहों से 464 पॉजिटिव केस सामने आये हैं.

कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़ी

बोकारो में जहां हर दिन कोरोना के नये मरीज मिल रहे हैं. वहीं जिले में कोरोना को मात देने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. बोकारो जिला के चास प्रखंड के 9 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गये. वहीं चंदनकियारी से 20, जरीडीह से 34, कसमार से 5, पेटरवार से 2, बेरमो से 49 और  नावाडीह से 16 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी. जबकि जिले के गोमिया से 20 और बोकारो स्टील सिटी के 217 लोगों स्वस्थ हो गये हैं.

डीसी ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की

डीसी राजेश सिंह ने जिला वासियों से अपील किया है कि बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकले. सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें. सामाजिक दूरी का पालन करें और अफवाहों से दूर रहें. कोरोना से ठीक हुए लोगों को जिला प्रशासन ने होम आइसोलेशन का पालन करने का निर्देश दिया है

बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकते अधिकारी

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो दिनों में मरीजों की संख्या 1400 से पार पहुंच गयी .ऐसे में सावधानी बरतनी की जरुरत है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है. सभी अधिकारियों को मुख्यालय छोड़ने से पहले अनुमति लेनी होगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही