Search

 
 
 

बोकारो : कसमार प्रखंड के 82 बूथों पर 73.51% मतदान

 
Kasmar (Bokaro) : गोमिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कसमार प्रखंड में बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. प्रखंड के सभी 82 बूथों पर शाम तक 73.51 प्रतिशत मतदान हुआ. सभी बूथों पर वेब कॉस्टिंग के जरिए कंट्रोल रूम से निगरानी हो रही थी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रफुल महतो, डॉ पवन कुमार, चिकित्साकर्मी संतोष महतो समेत अन्य लोगों ने सभी केंद्रों में घूम घूमकर चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया. [caption id="attachment_979559" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/लंबोदर-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोतोगड़ा स्थित बूथ पर वोट डालकर निकलते आजसू प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो अपने परिवार के साथ[/caption] बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी. वोट के प्रति महिलाएं ज्यादा उत्सहित दिखीं. हिसिम, केदला, त्रियोनाला, पाड़ी, मुरहुलसुदी, बगदा, खैराचातर सहित कई संवेदनशील बूथों पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. कसमार बीडीओ नम्रता जोशी, सीओ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी भजनलाल महतो दिनभर घूम-घूमकर मतदान केंद्रों का जायजा लिया. बरई खुर्द स्थित बूथ नंबर 299 व दांतू स्थित बूथ संख्या 267 पर ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी के कारण आधे घंटे बाद मशीन बदलकर मतदान शुरू किया गया. गोमिया विधायक सह एनडीए के आजसू प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो अपनी पत्नी कौशल्या देवी व दोनों पुत्र व पुत्री के साथ वोट डालने कोतोगड़ा प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ पर पहुंचे. [caption id="attachment_979561" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/केदला.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उग्रवाद प्रभावित केदला में बूथ पर कतार में खड़ी महिलाएं[/caption] [caption id="attachment_979560" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/दिव्यांग.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मंजुरा में बूथ नंबर 311 पर वोट देकर निकलते दिव्यांग मतदाता[/caption] यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-peaceful-voting-in-nirsa-mla-aparna-cast-her-vote-in-podardih/">धनबाद

: निरसा में शांतिपूर्ण मतदान, विधायक अपर्णा ने पोद्दारडीह में डाला वोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही