Search

बोकारो : चंद्रपुरा में 755 लीटर अवैध शराब व 840 किलो महुआ जब्त

Bokaro :  बोकारो जिला उत्पाद विभाग की टीम ने चंद्रपुरा प्रखंड के दुगदा थाना क्षेत्र जमुनिया नदी किनारे अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी की. टीम ने वहां से 755 लीटर अवैध चुलाई शराब व 840 किलो जावा महुआ जब्त किया. जब्त शराब व निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं को नष्ट कर दिया गया. विभाग ने अवैध शराब के धंधेबाज हरिपद महतो व सुरेश महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया है. छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षक संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक उत्पाद तेनुघाट दीपिका कुमारी सहित सशस्त्र बल शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp