Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : दामोदर को बचाने लातेहार से हल्दिया तक 790 किमी निकलेगी साइकिल यात्रा

यात्रा 6 जून से शुरू होकर 17 जून तक लगातार चलेगी 

5 जून को मानव श्रृंखला बना एक लाख पौधरोपण करने का भी लक्ष्य : दीपक कुमार

Shekhar Shardendu Bokaro : झारखंड की जीवन रेखा दामोदर नदी को बचाने के लिए दामोदर नदी के उद्गम स्थल लातेहार जिले के चूल्हापानी से संगम स्थल पश्चिम बंगाल के हल्दिया तक 790 किमी साइकिल यात्रा निकाली जाएगी. 6 जून से 17 जून तक चलने वाली यह साइकिल यात्रा जाने-माने पर्यावरणप्रेमी दीपक कुमार के नेतृत्व में निकाली जाएगी. दीपक कुमार ने बताया कि साइकिल यात्रा अप्रैल में ही निकालने की योजना थी, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए तिथि में परिवर्तन किया गया. उन्होंने बताया कि यात्रा से एक दिन पहले 5 जून को बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, रामगढ़ समेत अन्य जिले में मानव श्रृंखला बनाकर एक लाख पौधरोपण करने का भी लक्ष्य रखा गया है.

जी-20 सम्मेलन में भी दीपक ने उठाया था मुद्दा

मालूम हो कि सितंबर 2023 में दिल्ली के प्रगति मैदान में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रीय वक्ता के रूप में दीपक कुमार ने झारखंड के पर्यावरण संकट का मुद्दा उठाया था. सम्मेलन में विश्व के करीब 110 देशों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और दामोदर समेत देश की अन्य नदियों को बचाने के लिए समर्थन देने की भी घोषणा की थी.

6 जून को लातेहार के चूल्हापानी से शुरू होगी यात्रा

दीपक कुमार ने बताया कि पर्यावरण व दामोदर को बचाने के लिए साइकिल यात्रा की शुरुआत 6 जून को दामोदर का उद्गम स्थल लातेहार जिले के चूल्हापानी से होगी. यात्रा उरिमारू, पतरातू, भुरकुंडा, रामगढ़, रजरप्पा, ललपनिया, जारंगडीह, हथियापत्थर, भंडारीदह, चन्द्रपुरा, दुग्धा, महुदा, भाटडीह, भटिंडा, भौंरा, सिंदरी, कुमारधुबी होते हुए पश्चिम बंगाल के डिसरगढ़, बर्नपुर, रानीगंज, दुर्गापुर, बर्दमान, शक्तिगढ़, गोपालपुर, कृष्णागढ़, मायापुर, कोलकाता, गोड़िया होकर दामोदर के संगम स्थल हल्दिया में जाकर समाप्त होगी. दीपक ने बताया कि इसके लिए टीम तैयार हो चुकी है. यात्रा में देश के कई पर्यावरण प्रेमी, फिल्मकार से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता भी जुड़ेंगे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-inflation-unemployment-increased-under-modis-rule-rajesh-yadav/">गिरिडीह

: मोदी के शासन में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी- राजेश यादव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही