Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो :वैक्सीन लेने ठेले पर आयी दोनों पैरों से लाचार 80 वर्षीय वृद्धा

Advertisement
Advertisement

Bokaro : जिले के सभी प्रखंड़ों में कैंप लगाकर 45 प्लस लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है. बोकारो के चास स्थित सुभाष चौक में दोनों पैरों से लाचार 80 साल की वृद्ध महिला तीजा देवी अपने पति के साथ ठेले पर वैक्सीनेशन सेंटर पहुंची.

एसडीओ ने पहले वृद्धा को वैक्सीन देने का दिया आदेश

चास एसडीओ शशि प्रकाश सिंह वैक्सीनेशन सेंटर निरीक्षण करने पहुंचे थे. उन्होंने वृद्ध महिला को सबसे पहले वैक्सीन देने का आदेश दिया. जिसके बाद मेडिकल टीम ने ठेले के पास जाकर तीजा देवी को वैक्सीन दी. इसके बाद वैक्सीनेशन सेंटर में मौजूद बाकी लोगों को वैक्सीन लगाया गया. बता दें कि शुक्रवार को गोमिया प्रखंड में तीन पंचायतों में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया था. इसमें हजारी, गोमिया और झिरकी पंचायत शामिल थे. हजारी में 100, गोमिया में 10 लोगों ने वैक्सीन ली. झिरकी के कैंप में एक भी ग्रामीण वैक्सीन लेने नहीं पहुंचे.

इसे भी पढ़े : शादी">https://lagatar.in/yami-gautam-and-aditya-dhar-tied-the-knot-surprised-fans-by-sharing-photos-on-social-media/82459/">शादी

के बंधन में बंधे Yami Gautam और Aditya Dhar, फोटो शेयर कर फैंस को किया सरप्राइज

बोकारो में कोरोना के 23 नये मरीज मिले

झारखंड में संक्रमित मरीजों से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है. राज्य में मौत का आंकड़ा भी कम हुआ है. 24 घंटे के अंदर कोरोना के 478 नये मामले सामने आये हैं. वहीं बोकारो में शुक्रवार को कोरोना के 23 नये मरीज मिले हैं. 24 घंटे में कोरोना से एक की मौत हुई है.

झारखंड में कोरोना से 13 लोगों की हुई मौत

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड के विभिन्न जिले के 13 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है. वहीं कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1170 है. राज्यभर में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 6832 पर पहुंच गयी है. वहीं मौत का आंकड़ा 5034 पर पहुंच गया है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही