Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में भाग लेकर लाखों जीतने का मौका

Advertisement
Advertisement
Bokaro : भारत निर्वाचन आयोग ने 12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वोट की महत्ता को रचनात्मक रूप दने के लिए ‘माई वोट इज माय फ्यूचर, पावर ऑफ वन वोट’ थीम पर प्रतियोगिता शुभारंभ की घोषणा की है. यह जानकारी उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) कुलदीप चौधरी ने दी. उन्होंने इस प्रतियोगिता में जिले के ज्यादा से ज्यादा छात्रों व आम लोगों को भाग लेने की अपील की. प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2022 है. प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के व्यक्ति भाग ले सकते हैं. प्रतियोगिता आयोजित करने का उद्देश्य लोगों की भागीदारी के माध्यम लोकतंत्र को मजबूत बनाना है. प्रतियोगिता की पांच श्रेणियां प्रतियोगिता की पांच श्रेणियां हैं- क्विज कंटेस्ट, सॉन्ग कंटेस्ट, वीडियो मेकिंग कंटेस्ट, पोस्टर डिजाइन कंटेस्ट और स्लोगन कंटेस्ट. प्रतियोगिता में भेजी जाने वाली प्रविष्टियों में अनुचित भाषा, राजनीतिक दल व धर्म की आलोचना तथा किसी संस्कृति या समुदाय के विरुद्ध टिप्पणी प्रतिबंधित है. यह प्रतियोगिता 2 हजार से 2 लाख रुपये तक का आकर्षक पुरस्कार जीतने का सुनहरा अवसर है. प्रतियोगिता को लेकर उपायुक्त ने 22 फरवरी को समारहणालय के कार्यालय कक्ष में उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन समेत निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने आमजनों को निर्वाचन संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबर 1950 में आ रहे कॉल की जानकारी ली. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने उपायुक्त को बताया कि जिले में डायल 1950 का कोई भी मामला लंबित नहीं है. वहीं, ‘माई वोट इज माय फ्यूचर, पावर ऑफ वन वोट’ थीम पर होने वाली प्रतियोगिता को लेकर उपायुक्त ने उप निर्वाचन पदाधिकारी, हेल्प डेस्क मैनेजर, असिस्टेंट प्रोग्रामर, कम्प्यूटर ऑपरेटर को निर्देश दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=250369&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की तर्ज पर बोकारो में बनेगा उत्पादन नोड [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही