Search

 
 
 

बोकारो : जमीन पर गिरा सूखा पेड़ अचानक खड़ा हुआ, लोग मान रहे दैवीय चमत्कार

 

जारंगडीह पुराना फिल्टर प्लांट के पास वर्षों पहले आंधी में गिरा था पेड़

Kathara (Bokaro) : बोकारो जिला के जारंगडीह पुराना फिल्टर प्लांट के निकट जमीन पर गिरा एक सूखा पेड़ अचानक खड़ा हो गया. इसे कुछ लोग दैवीय चमत्कार मान रहे हैं, तो कुछ लोग प्राकृतिक घटना या भूगर्भीय हलचल मान रहे हैं. सूचना मिलते ही जारंगडीह व आसपास के  ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई. पूरे क्षेत्र में यह पेड़ कौतूहल का विषय बन गया है. घटना के प्रत्यक्षदर्शी ढोरी निवासी सीसीएल कर्मी सुरेश नोनिया ने बताया कि वह शनिवार की सुबह करीब 6.15 बजे पुराना फिल्टर प्लांट में ड्यूटी पर तैनात था. तभी उसके बगल में कुछ हलचल होने की आवाज सुनाई दी. सामने गया, तो देखा कि कई साल पहले आंधी में जमीन पर गिरा सूखा पेड़ धीरे-धीरे खड़ा हो गया. यह देख वह थोड़ा भयभीत भी हुआ और घटना की जानकारी अगल-बगल के लोगों को दी. लोग हैरान थे कि आखिर जमीन पर गिरा पेड़ अपने आप खड़ा कैसे हो गया. यह बात इलाके में तेजी से फैली और वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी. महिलाएं इसे मां काली का चमत्कार मान रही हैं. कुछ महिलाएं उक्त स्थान पर मां काली का मंदिर बनाने की बात भी कहने लगीं. उनका मानना है कि यह दैवीय चमत्कार ही है कि धरती पर गिरा सूखा पेड़ पहले की तरह खड़ा हो गया. कुछ लोगों का कहना है कि यह इलाका माइनिंग का है. धरती के अंदर कई तरह की गैसों का प्रभाव है. कुछ दिन पहले हुई बारिश में पेड़ के जड़ वाले हिस्से में पानी का रिसाव होने से वजन बढ़ने के कारण भी यह घटना घट सकती. यह जांच का विषय है. पेड़ का स्वतः खड़ा होना जमीन के अंदर की हलचल या पानी के रिसाव के चलते हुआ है. यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/president-draupadi-murmu-posthumously-awarded-bharat-ratna-to-narasimha-rao-chaudhary-charan-singh-karpuri-thakur/">राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू ने नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान किया 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही