Search

 
 
 

बोकारो : शहर में 18 को नामचीन कवियों का जमघट

 
Bokaro : बोकारो की धरती पर अरसे बाद शनिवार 18 मार्च को देश के नामचीन कवियों की महफिल सजने जा रही है. बोकारो स्टील प्लांट की ओर से शनिवार की रात स्थानीय सेक्टर-5 स्थित बोकारो क्लब के सिनेमा एरिना में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इसमें हास्य जगत के जाने-माने कवि पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा के साथ-साथ वीर रस के ओज कवि हरिओम पवार के साथ-साथ सरिता शर्मा, मंजर भोपाली, शंभू शिखर और पद्मिनी शर्मा मुख्य रूप से शामिल हो रहे हैं. कभी लघु भारत के नाम से प्रख्यात बोकारो कला-संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी रहा है, जहां के स्कूलों में बड़े-बड़े कलाकार बतौर शिक्षक कार्य करते रहे हैं. गीत-संगीत व कला के क्षेत्र में प्रतिभावान लोगों को उभारने में बोकारो स्टील प्लांट का खासा योगदान रहा है. लेकिन, विगत कुछ वर्षों में थोड़ा सन्नाटा पसरा रहा. बोकारो स्टील प्लाट के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश के यहां आने के बाद धीरे-धीरे पुराने दिन लौटने लगे हैं. एक बार फिर से कला और साहित्य जगत के सितारों का कार्यक्रम आयोजित होने लगा है. यह">https://lagatar.in/fusro-question-on-the-plight-of-contract-laborers-of-bkb-outsourcing/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : बीकेबी आउटसोर्सिंग के ठेका मजदूरों की बदहाली पर सवाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही