Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: मुहर्रम के जुलूस में दिखा राष्ट्रवाद की झलक

Advertisement
Advertisement
Bokaro:  श्याम सखी मंडली ने बाईपास रोड पर सेवा-शिविर लगाकर मुहर्रम जुलूस का स्वागत किया. इस मौके पर श्याम सखी मंडली की संरक्षिका सह चास नगर नेत्री समाजसेवी रितु रानी सिंह ने प्रेम एवं बलिदान का पर्व मुहर्रम की शुभकामनाएं दी. उन्होंने बताया कि उसूलों एवं इंसानियत की रक्षा करते हुए कर्बला के मैदान ए जंग में सर्वोच्च बलिदान देने वाले हजरत इमाम हुसैन साहब और उनके साथियों को कोटि-कोटि नमन. इस्लामिक नववर्ष की हार्दिक बधाई देते हुए रितु रानी सिंह ने कहा कि आज राष्ट्रवाद का मिसाल है ये पर्व. इसे भी पढ़ें-चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-the-mourning-procession-took-out-on-the-tenth-day-of-muharram-the-youth-showed-traditional-feats/">चक्रधरपुर

: मुहर्रम की दशमी पर निकला मातमी जुलूस, युवाओं ने दिखाए परंपरागत करतब

पुरस्कार देकर प्रोत्साहन

जुलूस का मुख्य आकर्षण था राष्ट्वाद का थीम. इस मौके पर देश भक्ति की भावना देखी गई. जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं जिला शांति समिति के सदस्यों के द्वारा अच्छा खेल दिखाने वाले और प्रदर्शन करने वाले जंगी भाइयों को प्रोत्साहित किया गया. मौके पर ममता देवी, सीता देवी, रीना सिंह, अरुण यादव, राजकिशोर सिंह, सुबोध महतो प्रीतम कुमार, गायत्री देवी, अनीता साव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही