Search

 
 
 

बोकारो : रामनगर से कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना

 
Kathara : फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 2 स्थित रामनगर के कांवरियों का जत्था रविवार को सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ. रवानगी से पहले कांवरियों ने मुहल्ले के महारानी देवी मंदिर, शिव मंदिर व हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर मत्था टेका. वातावरण बोल बम के नारों से गुंजायमान रहा. जत्थे में शामिल सभी कांवरिया सोमवार को सुल्तानगंज से गंगा जल उठाकर देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए पैदल प्रस्थान करेंगे. देवघर में जलार्पण के बाद वे लोग बासुकीनाथ धाम भी जाएंगे. तपोवन, नौलखा मंदिर में दर्शन कर वापस बेरमो लौटेंगे. जत्थे में इन्द्र मल्लाह, संजय गुप्ता, रोहित निषाद, संजीव साहनी, रवीन्द्र साहनी, श्रवण साहनी, अभिषेक साहनी, राजन साहनी, राजकुमार साहनी, धनंजय साहनी, अजय कुमार, कृष कुमार, विशाल, योगेश, सुरेन्द्र, अभिषेक कुमार आदि शामिल हैं यह भी पढ़ें : भारतीय">https://lagatar.in/bhartiya-nagrik-surakcha-sanhita-2023-report-uploaded-on-jharkhand-police-site/">भारतीय

नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 : झारखंड पुलिस की साइट पर अपलोड हुई रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही