Search

 
 
 

बोकारो : कसमार में खेत में रखा धान का ढेर आग से जलकर राख

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार अंचल के दुर्गापुर गांव के बूटीटांड़ टोला निवासी किसान मानिक महतो के खेत में करीब 2 ट्रैक्टर धान का ढेर रखा हुआ था. शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने ढेर में आग लगा दी, जिससे पूरा धान जलकर राख हो गया. पीड़ित किसान आग लगने के कारणों का पता लागाने की कोशिश में जुटा है. किसान ने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी है. पंचायत प्रतिनिधियों को भी इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद उपमुखिया पंचानन महतो समेत वार्ड सदस्य ने मामले की जानकारी ली. किसान मानिक महतो ने बताया कि अगलगी की घटना में उसका 10 क्विंटल धान बिचाली समेत जलकर राख हो गया, जिसमें उसे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. यह भी पढ़ें : आदिवासी">https://lagatar.in/songs-enthralled-everyone-in-the-tribal-youth-festival-stalls-of-local-cuisine-were-set-up/">आदिवासी

युवा महोत्सव में गीतों ने सबको झुमाया, लोकल व्यंजन के लगे हैं स्टॉल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही