Search

 
 
 

बोकारो : चंदा इक्ट्ठा करने निकला रथ का जोरदार स्वागत

 
Bokaro :  हरियाणा के हिसार जिले में अग्रोहा धाम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इक्ट्ठा करने हेतु रवाना किए गए रथ का चास के लक्ष्मी नारायण मंदिर में भव्य स्वागत किया गया. यह रथ भारत भ्रमण करते हुए 11000 किमी रास्ता तय करते हुए देश के कई राज्य के विभिन्न जिले में भ्रमण कर चंदा एकत्रित करते हुए झारखंड राज्य में प्रवेश किया है. चास लक्ष्मी नारायण मंदिर में रथ पहुंचने के बाद समाज के सभी लोगों के द्वारा पूजा अर्चना कर रथ को रामगढ़ की ओर रवाना किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/RATH-2-1-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> इस अवसर पर रांची से आए काशी अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा के हिसार जिले में 500 करोड़ की लागत से अग्रोहा धाम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है जिसके तहत पूरे भारत के विभिन्न राज्य और विभिन्न जिलों में यह रथ को प्रवेश कराया जा रहा है. झारखंड में प्रवेश करने के बाद धनबाद होते हुए बोकारो से रामगढ़ के लिए रथ को रवाना किया गया. इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, बोकारो जिला अध्यक्ष शिव हरि बांका, प्रेमचंद्र अग्रवाल, सुशील गर्ग, अशोक जगनानी, कार्यक्रम संयोजक विकास अग्रवाल, परमेश्वर गोराई, विनोद गर्ग, अमन सिंघानिया, कृष्णा कुमार गोयल, मुकेश भगोरिया, महिला समिति सदस्य संतोष केडिया, सचिव इंदु देवी सहित मारवाड़ी समाज के सभी शाखा सदस्यों के द्वारा भव्य पूजा का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें–किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-on-september-21-the-posts-of-private-security-guards-will-be-reinstated-the-district-planning-office-is-setting-up-a-camp/">किरीबुरू

: 21 सितंबर को निजी सुरक्षा गार्ड के पदों पर होगी बहाली, जिला नियोजनालय लगा रहा कैंप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही