Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : एलेप्पी एक्सप्रेस से 22 किलो गांजा के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बोकारो रेलवे स्टेशन पर लगातार गांजा बरामद किया जा रहा है. शुक्रवार को भी बोकारो आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से करीब 32 किलो गांजा को जब्त किया है. साथ ही गांजा के साथ एक महिला तस्कर को भी हिसारत में लिया गया है. गांजा की बरामदगी आरपीएफ के स्निफर डॉग के सहयोग से किया गया. दरअसल एलेप्पी एक्सप्रेस जैसे ही बोकारो रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने सभी बोगियों में सर्च शुरू किया. इसी दौरान आरपीएफ के स्निफर डॉग ने जनरल बोगी में पैकेट में रखे गांजा के पैकेट को फाड़ना शुरू किया. गांजा के साथ एक महिला मौजूद थी, जिसे हिरासत में लिया गया. इसे भी पढ़ें –अमित">https://lagatar.in/amit-shah-appeals-to-the-people-to-join-the-tricolor-campaign-at-every-house-tricolor-will-be-hoisted-at-20-crore-houses/">अमित

शाह की लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील, 20 करोड़ घरों पर तिरंगे फहराये जायेंगे

तीन हजार में महिला को करना था गांजा डिलिवर

हिरासत में ली गई महिला तस्कर बंगाल के वर्धमान जिले की बतायी जा रही है. महिला का नाम शिवली बेगम है. महिला ने जीआरपी को बताया है कि उसे यह गांजा झाड़सुगड़ा में एक महिला और पुरुष ने लाकर दिया था. उसे ट्रेन से धनबाद पहुंचाने के लिए ₹3000 की रकम देने के लिए तय किया गया. महिला और पुरुष ने ट्रेन में गांजा को रखते हुए महिला को ₹2000 की राशि थमा दी, उसके बाद जैसे ही धनबाद में गांजा की डिलीवरी हो जाती तो बाकी के 1000 रूपये भी दे दिए जाते. जीआरपी थाना प्रभारी रामजी राय ने बताया कि एलेप्पी ट्रेन से गांजा की बरामदगी हुई है. उन्होंने बताया कि हिरासत में ली गयी महिला से पूछताछ की जा रही है. पूरे रैकेट को पकड़ने के लिए इसके नेटवर्क को खंगालने का काम किया जाएगा. बताते चलें कि 19 जुलाई को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के बोगी नंबर एस-4 से दो बैग में भरे लावारिस अवस्था में पड़े मिले थे. बैग से 13.594 किलो अवैध गांजा जप्त किया गया था. यहां बता दें कि लगातार रेलवे पुलिस अधिकारियों ने तीसरी बार गांजा बरामद किया है. इसे भी पढ़ें –किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-pushing-pregnant-sautan-out-of-the-house-gave-birth-to-a-child-in-the-verandah-itself/">किरीबुरु

: गर्भवती सौतन को धक्‍का देकर घर से निकाला, बरामदे में ही दिया बच्‍चे को जन्‍म
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही